ट्रेन जर्नी में Lower या Upper, कौन सी बर्थ पर ट्रैवल करना होता है ज्यादा कंफर्टेबल

Apr 17, 2026 02:12 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Upper or Lower, Which train berth more comfortable: लंबी दूरी की ट्रेन जर्नी पर जाने वाले हैं और कंफ्यूज हैं कि कौन सी बर्थ को बुक करें। तो जान लें ऊपर या नीचे कौन सी सीट की बुकिंग आपको ज्यादा आराम देगी और किसे लेने में कंफर्ट मिलेगा। 

ट्रेन जर्नी में Lower  या Upper, कौन सी बर्थ पर ट्रैवल करना होता है ज्यादा कंफर्टेबल

ट्रेन की जर्नी फ्लाइट, कार या बस की तुलना में ज्यादा कंफर्टेबल होती है। खासतौर पर जब आपको लंबी दूरी की जर्नी करनी हो। रात की नींद सुकून भरी मिलती है और पूरे कंफर्ट के साथ ट्रैवल कर पाते हैं। लेकिन ये यात्रा भी आपके कंफर्ट को बिगाड़ सकती है अगर आपने ट्रेन की टिकट में अपने लिए सही सीट की बुकिंग ना की हो। क्या आप जानते हैं लंबी दूरी की जर्नी में लोअर या अपर, कौन सी बर्थ ज्यादा कंफर्टेबल होती है। अगर नहीं? तो जान लें...

लोअर या अपर बर्थ कौन है बेहतर

ट्रेन की लोअर या अपर बर्थ हर किसी के लिए अलग-अलग तरह से कंफर्टेबल होती है। इन फायदों को जान लें और अपनी सुविधा के अनुसार लोअर या अपर बर्थ का चुनाव करें।

अपर बर्थ में मिलेगी प्राइवेसी

अगर आप लंबी दूरी की जर्नी कर रहे तो अपर बर्थ आपके लिए बेस्ट हो सकती है। क्योंकि इस बर्थ पर लोगों की पहुंच नहीं होती और आप लोगों की निगाहों से बचकर आराम से पूरी जर्नी पूरी कर सकते हैं। आपकी प्राइवेसी मेंटेन रहती है और पूरे भरे हुए ट्रेन के डिब्बे में आप आराम से चैन की नींद सो सकते हैं। अपर बर्थ आपकी प्राइवेसी के लिए सबसे अच्छी है।

डिस्टर्बेंस से बचे रहेंगे

पूरे रास्ते ट्रेन के कोच में लोगों की आवाजाही, डिम लाइट्स, आसपास के लोगों की फोन स्क्रीन की लाइट रात को भी परेशान कर सकती है। लेकिन अपर बर्थ आपको इन सारे झंझट से दूर रखेगा और आप आराम से सो सकेंगे।

शेयरिंग का झंझट नहीं

जर्नी अगर डे टाइम है तो लोअर बर्थ पर आपको अपर और मिडिल बर्थ के पेसेंजर के साथ शेयरिंग करनी पड़ जाती है। ऐसे में आप बर्थ पर रेस्ट नहीं कर सकते जबकि अपर बर्थ पूरी तरह से अनऑक्यूपाइड होगी और जब चाहे आप अपनी बर्थ पर आराम से लेटकर आराम कर पाएंगे।

लोअर बर्थ के फायदे

ट्रेन की जर्नी में लोअर और अपर दोनों बर्थ के फायदे अलग-अलग हैं।

सीट तक पहुंचना आसान

अगर आपको ऊपर की बर्थ पर चढ़ना मुश्किल लगता है या फिर आप थके हैं तो नीचे की सीट बेस्ट हो सकती है। यहां पर आप आराम से पहुंच सकते हैं और लेट सकते हैं।

ज्यादा सामान हो तो

अगर आपके पास ज्यादा बैग्स हैं तो लोअर बर्थ ज्यादा सेफ हो सकती है। अपने सामान की सुरक्षा करना ज्यादा आसान होता है क्योंकि सामान आपकी पहुंच में होता है।

नाइट टाइम का फायदा

रात को वॉशरूम जाना है या फिर अपने लगेज को बार-बार ओपन करने की जरूर हो, जैसे छोटे बेबी के साथ ट्रैवल कर रहीं या फिर आपको पैर थोड़े ज्यादा फैलाने हो तो लोअर सीट बेस्ट होती है।

बूढ़े लोगों के लिए सही

अगर आपकी एज ज्यादा है या फिर कमर, पैरों में किसी तरह की तकलीफ है तो ऐसे लोगों के लिए लोअर बर्थ बेस्ट रहती है। वहीं बेबी वाले पैरेंट्स के लिए लोअर बर्थ पर बेबी के साथ रहना ज्यादा कंफर्टेबल होता है। क्योंकि वो आसानी से बेबी के साथ जर्नी कर पाते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।