
दिसंबर-जनवरी में स्नोफॉल देखने जा रहे तो इन चीजों को बैग में जरूर करें पैक
Things to carry in bag for winter travel in mountain: दिसंबर-जनवरी के महीने में स्नो फॉल देखने जा रहे हैं तो अपने बैग में इन चीजों की पैकिंग जरूर कर लें। जिससे ना केवल वेकेशन एंज्वॉय कर सकें। साथ ही ठंड से भी बचे रहें।
दिसंबर में क्रिसमस और फिर न्यू ईयर, इन छुट्टियों में काफी सारे लोग वेकेशन पर जाते हैं। खासतौर पर स्नो फॉल देखने के लिए पहाड़ों पर जाने का क्रेज काफी सारे टूरिस्ट को होता है। इस साल तो मनाली से लेकर दूसरे टूरिस्ट स्पॉट में स्नो फॉल शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में अगर आपका प्लान भी पहाड़ों की बर्फबारी देखने का बन चुका है। तो अपने बैग में इन चीजों को जरूर पैक करें। नहीं तो ठंड में आपकी कुल्फी जरूर जम जाएगी और बर्फ से डिस्कंफर्ट की वजह से वेकेशन का मजा किरकिरा हो जाएगा।
सनग्लासेज
अगर आप पहाड़ों की बर्फबारी देखने जा रहे। जहां पर दूर तक बर्फ है तो साथ में सनग्लासेज जरूर दे जाएं। कई बार जब बर्फ में धूप निकलती है तो बर्फ का रिफ्लैक्शन आंखों को चौंधिया देता है। इसे लोग स्नो ब्लाइंडनेस भी बोलते हैं। इससे बचने के लिए सनग्लासेज जरूर पास रखें।
थर्मोफ्लास्क बोतल
स्नो फॉल के मौसम में पहाड़ों की सैर करने का जा रहे हैं तो एक्स्ट्रीम ठंड में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। अपने साथ थर्मोफ्लास्क वाली बोतल जरूर पास रखें। जिससे कि आप गर्म पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेट रखने के साथ ही ठंड से भी बचा सकें।
ऑक्सीजन केन
उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम जैसे एरिया में बर्फबारी जमकर हो रही। तापमान माइनस में चला जाता है। कई बार पहाड़ों पर आक्सीजन की कमी से सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है। इसलिए एक आक्सीजन की केन जरूर साथ रखें। जिससे कि किसी भी तरह के डिस्कंफर्ट में ये आपको रिलीफ दे सके।
सही कपड़ों को रखें
ठंड से बचने के साथ बर्फ में कपड़े गीले ना रहे। इसका भी ध्यान रखना है इसलिए ऐसे पैंट रखें जो जल्दी सूखते हों और साथ ही थर्मल्स रखें। जींस पहनने की गलती ना करें। क्योंकि ये गीली जल्दी होगी और सूखने में काफी टाइम लेगी।
लांग मोजे
पैरों को सर्दी से बचाने के लिए लांग थर्मल सॉक्स रखें। छोटे मोजे पैरों को ठंड से पूरी तरह नहीं बचा पाएंगे और ये बाहर की तरफ खिसकेंगे।
वाटरप्रूफ शूज
पहाड़ों में स्नीकर्स या स्पोर्ट्स शूज की बजाय वाटरप्रूफ स्नो बूट्स रखकर जाएं। स्पोर्ट्स शूज वगैरह स्नो में तेजी से फिसलते हैं और उनमे ग्रिप नहीं होती।
जैकेट और स्वेटर
गलती से भी कॉटन वाली हुडीज ना रख लें। ये ठंड और पानी दोनों नहीं रोकेगी। बर्फ के लिए खास जैकेट्स और फ्लीस को साथ रखें।
स्कार्फ और ग्लव्स
हल्के स्कार्फ की बजाय मोटे और अच्छे ऊन के स्कार्फ और टोपी रखें। साथ ही इंसुलेटेड वाटरप्रूफ ग्लव्स रखें। जो हाथों को गर्म रखने और गीला होने से बचाएं।
लेयरिंग है जरूरी
स्नो फॉल देखने जा रहे तो ठंड से बचने का पूरा इंतजाम करके जाएं। कपड़ों की लेयरिंग करें। कई लेयर में ऊनी कपड़ों को पहनने से ठंड ज्यादा रुकेगी और आप स्नो को पूरी तरह से एंज्वॉय कर पाएंगे।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




