Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राKnow which problem gets solved in which hanuman temple 5 miraculous must visit sankat mochan hanuman temples
जानिए हनुमान जी के किस मंदिर में मिलता है किस समस्या का समाधान?

जानिए हनुमान जी के किस मंदिर में मिलता है किस समस्या का समाधान?

संक्षेप:

5 Famous Must Visit Hanuman Temples : लोग दूर-दूर से हनुमान जी के इन 5 फेमस मंदिरों में तनाव से लेकर कानूनी मामलों तक से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आते हैं। अगर आप भी किसी समस्या से परेशान हैं तो आइए जानते हैं किस समस्या के लिए किस हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएं।

Jan 01, 2026 06:30 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

5 Famous Must Visit Hanuman Temples : हनुमान जी संकटमोचन के रूप में जाने जाते हैं। जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब व्यक्ति खुद को मुश्किलों से घिरा हुआ पाता है और उसे अपनी समस्या से निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझता है। ऐसे में भारत में मौजूद कई ऐसे हनुमान मंदिर हैं, जहां संकट मोचन के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। लोग दूर-दूर से हनुमान जी के इन 5 फेमस मंदिरों में तनाव से लेकर कानूनी मामलों तक से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आते हैं। अगर आप भी किसी समस्या से परेशान हैं तो आइए जानते हैं किस समस्या के लिए किस हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हनुमान जी के किस मंदिर में मिलता है किस समस्या का समाधान

  1. संकट मोचन मंदिर, वाराणसी (जीवन की कठिनाई दूर करने के लिए)

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, हनुमान जी का यह मंदिर भक्तों के 'संकटों को हरने वाला' माना जाता है। माना जाता है कि यहां हनुमान जी के दर्शन करने से ही जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाई दूर हो जाती है। यहां आने वाले भक्तों का कहना है कि मंदिर में आने से मन हल्का और पॉजिटिव हो जाता है। बता दें, यह मंदिर उसी स्थान पर बना है जहां गोस्वामी तुलसीदास जी को हनुमान जी के दर्शन हुए थे। वाराणसी का संकट मोचन मंदिर आम तौर पर सुबह 4:30 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 10:30 बजे तक खुला रहता है।

2. मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान (नकारात्मक शक्तियों और मानसिक रोगों के लिए)

राजस्थान में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, ऊपरी बाधाओं, प्रेत-बाधा और गंभीर मानसिक परेशानियों को दूर करने के लिए फेमस है। माना जाता है कि इस मंदिर में हनुमान जी के बाल रूप की पूजा करने से भय, मानसिक परेशानियों और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए सबसे करीबी और मुख्य रेलवे स्टेशन बांदीकुई जंक्शन (Bandikui Junction) है, जो मंदिर से लगभग 30-36 किमी दूर है। बांदीकुई जंक्शन से मंदिर जाने के लिए टैक्सी या बस आसानी से मिल जाती है।

3. कष्टभंजन हनुमान मंदिर, सारंगपुर (गुजरात) शनि दोष और ग्रहों की शांति के लिए

इस मंदिर में हनुमान जी को 'कष्टभंजन' (दुखों को हरने वाले) के रूप में पूजा जाता है। यहां दर्शन करने आने वाले भक्त शनिदेव के प्रकोप और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी को नारियल चढ़ाते हैं। माना जाता है कि यहां हनुमान जी के दर्शन करने से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। कष्टभंजन हनुमान मंदिर से निकटतम रेलवे स्टेशन बोटाद रेलवे स्टेशन है, जो 12 किलोमीटर दूर है। निकटतम बस स्टैंड सारंगपुर एसटी बस स्टेशन है, जो 1 किलोमीटर दूर है।

4.हनुमान धारा, चित्रकूट (स्वास्थ्य और असाध्य रोगों के लिए)

इस मंदिर में पर्वत से निकलने वाली एक शीतल जलधारा हनुमान जी की मूर्ति को निरंतर स्नान कराती है। कहा जाता है कि लंका दहन के बाद हनुमान जी ने अपनी अग्नि शांत करने के लिए यहां विश्राम किया था। यहां के जल से स्नान या आचमन करने पर व्यक्ति का तनाव दूर होता है और गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है। हनुमान धारा मंदिर से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम है, जो चित्रकूट से 11 किलोमीटर दूर है।

5. लेटे हुए हनुमान जी, प्रयागराज (मुकदमे और सफलता के लिए)

प्रयागराज के संगम तट पर स्थित यह दुनिया का एकमात्र मंदिर है जहां हनुमान जी की 20 फीट लंबी प्रतिमा लेटी हुई मुद्रा में है। यह मंदिर मुकदमे में सफलता, संकट मुक्ति और कुंभ मेले के दौरान जलमग्न होने के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें 'प्रयागराज का कोतवाल' भी माना जाता है। जो भक्त कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी में फंसे होते हैं, वो यहां जीत की मन्नत मांगने आते हैं। संगम स्नान के बाद इनके दर्शन का विशेष महत्व है। लेटे हुए हनुमान मंदिर से निकटतम हवाई अड्डा प्रयागराज एयरपोर्ट (बमरौली) है। जबकि निकटतम रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन या दारागंज स्टेशन है। बता दें, प्रयागराज मुख्य शहर से संगम जाने वाले मार्ग पर यह मंदिर स्थित है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।