जयपुर-उदयपुर की होली होती है सबसे निराली, इस बार देख आएं यहां का खास सेलिब्रेशन

Feb 17, 2026 08:40 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

Jaipur and Udaipur Holi Details: जयपुर और उदयपुर दोनों की जगह अपने रॉयल कल्चर के लिए फेमस हैं। यहां होने वाली होली भी काफ रॉयल होती है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। जानिए क्या है यहां के होली सेलिब्रेशन में खास-

जयपुर-उदयपुर की होली होती है सबसे निराली, इस बार देख आएं यहां का खास सेलिब्रेशन

होली एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को रहता है। वैसे तो इस त्योहार को दुनियाभर में मनाया जाता है, लेकिन भारत की कुछ जगहों की होली सबसे खास होती है। होली के मामले में मथुरा वृंदावन का सेलिब्रेशन नंबर वन होता है। लेकिन उदयपुर और जयपुर का रंगोत्सव भी कुछ कम नहीं है। यहां होने वाले सेलिब्रेशन को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप रॉयल होली सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इन दोनों में से किसी एक जगह को चुन सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं जयपुर और उदपुर में होने वाले होली सेलिब्रेशन की खासियत।

उदयपुर में होने वाली होली

शाही होली का मजा लेना चाहते हैं तो उदरपुर जाएं। यहां के सिटी पैलेस में शाही होलिका दहन होता है। मेवाड़ के महाराजा शाही बैंड और सजे-धजे घोड़ों के साथ राजमहल से मानेक चौक तक एक भव्य जुलूस निकलता है। फिर दहन के बाद पारंपरिक डांस होता है और इस दौरान आप शानदार आतिशबाजी का मजा ले सकते हैं। इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आपको टिकट लेना होगा। कोशिश करें कि इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए आप पहले से बुकिंग कराएं। होलिका दहन के अगले दिन गंगौर घाट और जगदीश मंदिर में सुबह रंगों का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। सुबह 5:00 बजे जगदीश मंदिर में फूलों की होली और भक्ति गीतों का आनंद लें। फिर गंगौर घाट जाएं। यह वह जगह है जहां सबसे मनमोहक होली उत्सव होता है।

जयपुर में होने वाली होली

जयपुर में रंगोत्सव कई ऐतिहासिक स्थलों पर मनाया जाता है। ये उत्सव बेहद खास होता है। जयपुर के सिटी पैलेस में शाही परिवार घूमर और कालबेलिया, ढोल की थाप और नेचुरल रंगों के साथ एक सार्वजनिक प्रोग्राम आयोजित किया जाता है। इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आपको टिकट लेना होगा। इसके अलावा गोविंद देव जी मंदिर में फूलों वाली होली भी काफी खास होती है। इसका मजा लेने के लिए यहां जरूर जाएं। यहां पुजारी और भक्त एक-दूसरे पर पानी की बजाय ढेर सारी फूलों की पंखुड़ियां बरसाते हैं।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।