काम की बात: केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए! दर्शन के लिए जा रहे तो ट्रैकिंग के बैग पैक में इन चीजों को बिल्कुल ना रखें
Kedarnath Dham Open 2026: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए हैं और श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। अगर इस बार आप भी बाबा के धाम जाने का प्लान बना रहे तो ट्रैकिंग के दौरान बैग में किन चीजों को रखें और किसे नहीं इसकी लिस्ट जरूर देख लें।

केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं। बाबा के जयकारों के साथ श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां पहुंच चुके हैं। लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और अगले 6 महीने तक केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। तो अगर आप भी केदारनाथ जाने का प्लानिंग कर चुके हैं और आपका प्लान पैदल ट्रैकिंग करते धाम तक पहुंचना है। तो ट्रैक के रास्ते में किन चीजों को ले जाना और किन चीजों को नहीं, इस बात की जानकारी जरूर कर लें। ज्यादातर लोग दो गलतियां करते हैं या तो वे ज्यादा सामान ढो कर ले जाते हैं। जिससे ट्रैक पर चलना मुश्किल हो जाता है। वहीं काफी सारे लोग जरूरी सामान को ही मिस कर देते हैं क्योंकि वो बैग हल्का रखते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि ट्रैकिंग के लिए बैग में किन चीजों को रखना चाहिए, जिससे बैग हल्का रहे और जरूरत का सामान साथ में रहे।
केदारनाध धाम की ट्रैकिंग में बैग में जरूरी चीजों की पैकिंग
सबसे जरूरी बात बैग का वजन 5-8 किलो के बीच का रखें। अगर बैग का वजन 10 किलो तक पहुंच गया तो उसे उठाकर 5 किमी चलना मुश्किल हो जाएगा और आप पूरे रास्ते बैग उठाकर चल नहीं पाएंगे।
ट्रैकिंग के लिए कौन से कपड़े रखें
केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए पैदल ट्रैकिंग करना है तो कपड़े लेयरिंग में पहनें। क्योंकि मौसम बेहद ठंडा होगा लेकिन चलने की वजह से शरीर गर्म तो लेयरिंग करके पहनें। जिससे आप आसान से कपड़े उतार सकें। ध्यान रहे कि जींस और कॉटन के पैंट्स को बिल्कुल ना रखें। रास्ते में बारिश से जींस भीग जाएगी और वो भारी हो जाएगी। वहीं कॉटन में ठंड लगेगी। ऐसे कपड़ें रखें जो विंड प्रूफ हों, फुल स्लीव हों, थर्मल और फ्लीस हों। जो हल्के होते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं।
फ्लीस
थर्मल
फुल स्लीव
विंड प्रूफ
- रेनकोट या पोंचो साथ रखें, छाता साथ रखने की गलती ना करें। छाता लेकर चलना मुश्किल लगेगा। ट्रैकिंग के दौरान दोनों हाथों को खाली रखें। खाली हाथ में लाठी लेकर चलना आसान होगा।
- पहले से पहने हुए ट्रैकिंग शूज। बिल्कुल नए शूज पहनने की गलती ना करें। नहीं तो पैर को काटेंगे और छाले पड़ जाएंगे। जिससे ट्रैकिंग करना मुश्किल हो जाएगा।
- छोटी मेडिकल किट, जिसमे पेनकिलर, ओआरएस और बैंडेज हो। ओआरएस लगातार चलने से हो रहे पसीने और पानी की कमी को पूरा करने का काम करेगा।
- एक लीटर पानी और थोड़ा ड्राई फ्रूट। रास्ते में आपको पानी मिल जाएगा, जिसे अपनी बोतल में भर लें और खाने-पीने के लिए मात्र ड्राई फ्रूट रखें। ये आपका पेट भरेगा और एनर्जी भी देगा।
- जरूरी कागज के लिए वाटरप्रूफ पाउच रखें। जिसे गले में टांगकर सिक्योर किया जा सके। आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन का कागज वगैरह उसी वाटरप्रूफ बैग में सुरक्षित करके रखें। जिससे कागज ना भीगे और ना ही खोए।
- साथ ही दस हजार MAH बैटरी वाला फोन या पावर बैंक रखें। जिससे रास्ते में अपने फोन, घड़ी, इयर बड्स वगैरह को आसानी से चार्ज कर सकें।
- गैर जरूरी स्नैक्स, चिप्स और ढेर सारी खाने की चीजों को ना रखें। ये बैग को भारी करेंगी। साथ ही इन्हें खाने से शरीर में सुस्ती आती है। तो फ्राईड जैसी चीजों से दूर रहें।
- सबसे आखिरी बात बैग ऐसा हो जो कंधे के साथ कमर से सपोर्ट करे। जिससे सारा भार अकेला कंधा ना ढोए। ट्रैकिंग के लिए बैग पैक में इन चीजों को भूलकर भी ना ले जाएं। नहीं तो पूरे रास्ते आप खुद को संभालते ही रह जाएंगे। हल्के बैग के साथ यात्रा करें और बाबा के धाम पहुंचे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


