
50,000 रुपये में घूम सकते हैं एशिया का ये सबसे खूबसूरत देश! बिना विजा के होगी एंट्री, पढ़ें ट्रैवल प्लान
विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो अब कम बजट में एशिया का सबसे सुंदर देश घूमने का प्लान बना लें। भारत से इस देश जाने का पूरा ट्रैवल प्लान हम आपको बता रहे हैं। सिर्फ 50 हजार रुपये में आप ट्रिप बना सकते हैं।
जिंदगी में एक बार विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है और लोग इसके लिए काफी बजट प्लानिंग, मनी सेविंग प्लान बनाते हैं। अगर हम आप से कहें कि सिर्फ 50 हजार रुपये में आप विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं और वो भी बिना वीजा के, तो आप कैसे रिएक्ट करेंगे? जी हां, एशिया का सबसे खूबसूरत देश अब भारतीयों के लिए फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है और यहां जाने के लिए वीजा नहीं लगेगा। कम बजट में आप 5 दिन का प्लान बना सकते हैं, चलिए बताते हैं कौन सा देश है और कैसे घूम सकते हैं?
कौन सा देश?
एशिया का खूबसूरत देश कजाकिस्तान की हम बात कर रहे हैं और इसकी राजधानी अल्माटी आप घूमने जा सकते हैं। यह एक ऐसा देश है, जो घूमने के लिहाज से बहुत सस्ता और अच्छा है। यहां की करेंसी भी ज्यादा महंगी नहीं है। नाइटलाइफ के शौकीन लोगों के लिए ये जगह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। चलिए आपको पूरा ट्रिप प्लान बताते हैं।
5 दिन का पूरा ट्रिप प्लान
फ्लाइट का खर्चा- दिल्ली से कजाकिस्तान के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाती है। 14 दिन से कम की यात्रा पर ये देश भारतीयों को फ्री वीजा एंट्री देता है, बशर्ते आपके पास आने-जाने की कंफर्म फ्लाइट टिकट होनी चाहिए। दिल्ली से कजाकिस्तान फ्लाइट से जाने में 4 घंटे का समय लगेगा और किराया 26 से 29 हजार के बीच पड़ेगा।
होटल रेंट- 4 से 6 हजार के बीच आपको अच्छे होटल या हॉस्टल मिल जाएंगे। जहां आप 4 रातें बिता सकते हैं। यहां पर पीजी की सुविधा भी मिलती है, जहां आप कुछ लोगों के साथ रह सकते हैं।
खाना और ट्रांसपोर्ट- कजाकिस्तान जाने पर आपको वहां का लोकल फूड 5000 रुपये तक में मिल जाएगा और आने-जाने के लिए आपका 8-10 हजार रुपये का खर्चा होगा। इसमें केबल कार, मेट्रो वगैरह शामिल है।
कहां-कहां घूमें
सबसे पहले अल्माटी आने पर सिटी वॉक घूमने जाएं। एयरपोर्ट से आप सीधी टैक्सी लेकर या फिर होटल से जा सकते हैं। इसके बाद शाम को Panfilov Park और खूबसूरत लकड़ी से बना Zenkov Cathedral देखें। रात में Arbat Street पर टहलना अच्छा लगेगा। फिर आप केबल कार के जरिए मेडु और शिम्बुलक घूमने जाएं। यहां पर बर्फीली पहाड़ी आपको स्विट्जरलैंड जैसा एहसास कराएंगी। फिर आप बिग अल्माटी लेक घूमने जाएं। ये लेक नीले-हरे पानी की एक बेहद खूबसूरत झील है। इसके बाद कोक-तोबे हिल और लोकल मार्केट शॉपिंग करने जाएं। इस मार्केट में चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स खूब सस्ते मिलते हैं।
ट्रैवल टिप्स- कजाकिस्तान में लोकल टैक्सी Yandex Go चलती है, आप इसकी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर आपको थोड़ी छूट मिलेगी। यहां पर रूसी और कजाक भाषा बोली जाती है, तो आप साथ में गूगल ट्रांसलेटर भी रखें। यहां की करेंसी 1 रुपये लगभग 5.40 कजाक टेंगे (KZT) के बराबर है। यानी भारत के ₹100 वहां के 540 टेंगे होते हैं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




