पुरी जा रहे जगन्नाथ रथ यात्रा देखने तो ये ट्रैवल गाइड करेगी मदद
Jagannath Rath Yatra 2026: ओडिशा के पुरी में होने वाली हर साल जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के उन धार्मिक आयोजनों में से एक है। जिसमे हर साल लाखों-करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भगवान जगन्नाथ में लोगों की गहरी आस्था है, इस मौके पर पुरी जा रहे तो कुछ सिंपल ट्रैवल गाइड को जरूर फॉलो करें।

जगन्नाथ रथ यात्रा दूर नहीं है। 16 जुलाई को लाखों श्रद्धालु पुरी में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के दिव्य रथों को दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत के चुनिंदा धार्मिक आयोजनों में से एक है जिसमे लाखों करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान के रथ को खींचने, उनके रथ की रस्सी को छूने मात्र की चाह रखते हैं। इस मंदिर की आस्था बेहद गहरी है। हर साल की तरह इस बार भी तैयारियां जोरों पर हैं और 16 जुलाई रो रथ यात्रा का आयोजन होगा। इस पवित्र मौके पर अगर पुरी दर्शन के लिए जा रहे तो कुछ सिंपल ट्रैवल गाइड जरूर फॉलो करें, नहीं तो वहां पहुंचकर आपकी यात्रा भीड़ के धक्के से अमंगलकारी ना बन जाए।
कैसे पहुंचे पुरी
पुरी जाने के लिए लगभग सारी बुकिंग अब फुल हो चुकी है। फ्लाइट, ट्रेन और यहां तक कि पुरी के होटल भी लगभग फुल हैं। इसलिए किसी भी फ्रॉड के झांसे में ना फंसे। अचानक से पुरी जाने का प्लान बना रहे तो काफी देखभाल कर ही टूर एंड ट्रैवल कंपनियों पर भरोसा करें। अगर आप फ्लाइट से पहुंच रहे तो नजदीकी एयरपोर्ट भुवनेश्वर में बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। जहां से ज्यादातर विजिटर आते हैं, ये पुरी से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से सीधे टैक्सी और बसें सीधे पुरी से जुड़ती हैं। भले ही ये दूरी 60 किमी की हो लेकिन त्योहार की भीड़ इकट्ठा होने की वजह से यात्रा का समय काफी बदल जाता है। भीड़भाड़ में जाम सड़कों पर ज्यादा होता है और आपको पहुंचने में कई घंटे लग सकते हैं।
वहीं अगर आप ट्रेन से पुरी आ रहे तो ये आपके लिए थोड़ा आसान है। पुरी का रेलवे स्टेशन मंदिर के पास ही है, और रथ यात्रा वाले हफ्ते के आसपास भुवनेश्वर और कोलकाता जैसे शहरों से एक्स्ट्रा सर्विस शुरू की जाती हैं। गाड़ी चलाना तो मुमकिन है, लेकिन रास्ते का अंदाजा मैप से न लगाएं। एक सफर जिसमें आमतौर पर लगभग 90 मिनट लगते हैं, ट्रैफिक डायवर्जन लागू होने पर बहुत ज्यादा समय लग सकता है।
रथ यात्रा के बीच पुरी पहुंच रहे तो ये चीजें साथ रखें
जिस दिन रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है और आप होटल से बाहर निकल रहे या ट्रेन से पहुंच रहे तो भीड़ में पहुंचने के पहले कुछ प्रैक्टिकल चीजों को साथ रखें। जैसे हल्के कॉटन के कपड़े पहनें, पानी साथ रखें, कीमती सामान कम से कम रखें और जुलूस शुरू होने से काफी पहले बड़ा डंडा पहुंच जाएं। बड़ा डंडा वहीं रोड है जिस पर ये पूरी रथ यात्रा चलती है। एक बार जब भीड़ अपनी जगह पर जम जाती है, तो कुछ मीटर भी चलना मुश्किल हो जाता है। सबसे खास बात कि अगर आपको छत से व्यू पॉइंट मिल जाए, तो उसे ले लें। नजारा नीचे से देखने की तुलना में ज्यादा बेहतर होगा, और सांस लेने की जगह भी मिलेगी। नीचे भीड़ के बीच सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


