IRCTC ने नेपाल के लिए चलाई ट्रेन! जानें ट्रेन,पैकेज, बुकिंग और टाइमिंग

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

IRCTC Nepal tour train complete detail: आईआरसीटीसी ने इंडिया ने नेपाल के लिए डायरेक्ट टूरिस्ट ट्रेन लांच की है। जिसके जरिए टूरिस्ट नेपाल के पशुपतिनाथ के दर्शन करने के साथ दूसरे टूरिस्ट प्लेस भी घूम सकेंगे। जानें इस ट्रेन की कंप्लीट डिटेल।

IRCTC ने नेपाल के लिए चलाई ट्रेन! जानें ट्रेन,पैकेज, बुकिंग और टाइमिंग

IRCTC ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए भारत गौरव ट्रेन शुरू की है, जो इंदौर चलकर नेपाल को जाएगी। इस नई भारत गौरव ट्रेन का रूट कुछ ऐसा है कि आपको नेपाल के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस के साथ ही भारत के भी ज्योतिर्लिगों के दर्शन का मौका मिलेगा। ये ट्रेन पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा पैकेज के तहत चलाई जा रही है। पूरे 10 दिन की यात्रा पूरी तरह से एक टूर पैकेज है जिसमे आपको ट्रेन में सफर के साथ ही रहने, खाने और घूमने की सुविधा भी दी जाएगी। इस ट्रेन की जानकारी पूरी डिटेल में नीचे पढ़ें।

भारत गौरव ट्रेन का रूट क्या होगा

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नेपाल के फेमस जगहों पर लेकर जाएगी। जिसमे काठमांडू, पशुपतिनाथ, पोखरा, चितवन नेशनल पार्क और मनकामना मंदिर शामिल है। सबसे खास बात कि इस टूर पैकेज में मनकामना मंदिर तक जाने के लिए रोपवे को भी ऐड किया गया है। तो यानी ये पैकेज आपको लगभग सारी सुविधाएं मुहैया कराएगा। यहीं नहीं चितवन नेशनल पार्क में जीप सफारी को भी जोड़ा गया है। मतलब केवल मंदिरों के दर्शन ही नहीं बल्कि घूमने-फिरने और एंज्वॉयमेंट का भी पूरा इंतजाम इस पैकेज में है।

काठमांडु

पशुपतिनाथ टेंपल

पोखरा

मनकामना टेंपल

चितवन नेशनल पार्क

पैकेज और किराया भी जान लें

भारत गौरव नेपाल ट्रेन के पैकेज को 3 कैटेगरी में बांटा गया है। जिससे हर बजट के लोग यात्रा का अनुभव कर सकें।

थर्ड एसी (3AC) कम्फर्ट- 62, 710 रुपये पर पर्सन

सेंकंड एसी डीलक्स (2AC)- 76,550 रुपये पर पर्सन

फर्स्ट एसी सुपीरियर (1AC)- 90,400 रुपये पर पर्सन

पैकेज में ये सुविधाएं शामिल

3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था

टोटल वेजिटेरियन फूड

घूमने के लिए एसी बस की सुविधा

ट्रैवल इंश्योरेंस

टूर गाइड की हेल्प

सेफ्टी एंड क्लीनिंग

ट्रेन का रूट क्या होगा

यात्री ट्रेन को आसानी से पकड़ सकें इसलिए ये ट्रेन मध्य प्रदेश के कई स्टेशन से मिलेगी। इंदौर, उज्जैन, सिहोर, भोपाल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना के अलावा ये ट्रेन शुजालपुर, नरसिंहपुर में भी रुकेगी।

क्या है ट्रेन की टाइमिंग

IRCTC के मुताबिक भारत गौरव ट्रेन 12 जून 2026 को इंदौर से चलेगी। 9 दिन और 10 रात का टूर होगा। ट्रेन के पैकेज में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। कुल मिलाकर ये ट्रेन एडवेंचर और धार्मिक दोनों तरह की यात्रा करने वाले टूरिस्ट को लुभाएगा।

कैसे करें बुक

आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी पूरी डिटेल देखकर सीट उपलब्धता चेक करने के बाद बुकिंग करनी होगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।