विस्टाडोम ट्रेन से लें इंडिया के खूबसूरत नजारों का मजा, किराए से लेकर जानें जरूरी बातें
Vistadome Train: भारत में प्रकृति के ऐसे सुंदर-सुंदर नजारे हैं। जिन्हें देखने के लिए शायद एक जिंदगी भी कम पड़ जाए। मुंबई, गोवा, नॉर्थईस्ट और फिर साउथ में नदी, झरने और घाटियों के सुंदर नजारें हैं। इन्हीं नजारों को देखन के लिए चलती है विस्टाडोम ट्रेन, जानें इसकी खासियत।

भारत में ऐसे सुंदर नजारे हैं, जिन्हें देखने में ही आपकी आधी जिंदगी बीत जाएगी। और, इन सुंदर नजारों को एक्सपीरिएंस करने के तरीके भी अलग-अलग हों तो रास्तों की खूबसूरती बढ़ जाती है। भारतीय रेलवे इन नजारों को देखने के लिए कई स्पेशल लक्जरी ट्रेनों को चलाता है। इसी में से एक है विस्टाडोम ट्रेन। जिसमे बैठकर सफर करने की फीलिंग बिल्कुल अलग है। इमैजिन करें कि ट्रेन में बैठकर आप पूरे 180 डिग्री पर नेचर के नजारे ले रहे हैं। ट्रैवल इंफ्लूएंसर ने विस्टाडोम ट्रेन में बैठने का एक्सपीरिएंस इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विस्टाडोम ट्रेन की खासियत
राधिका ने ट्रेन में बैठने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है। वैसे तो विस्टाडोम ट्रेन इंडिया के कई हिस्सों में चलती हैं। ट्रैवल इंफ्लूएंसर ने मुंबई से लोनावला के लिए चलने वाली विस्टाडोम ट्रेन की जर्नी को शेयर किया है। जिसके टिकट का प्राइज 700 रुपये है। वहीं इस ट्रेन में ये सारी खासियत है।
- कंफर्टेबल 180 डिग्री घूमने वाली चेयर सीटें
- ट्रांसपैरेंट कांच की बनी छतें
- साफ-सुथरे कोच
- पैनारोमिक व्यू के लिए बड़ी खिड़कियां
- कैटरिंग सर्विसेज
- और साथ में वाईफाई की सुविधा
ट्रेन के कोच में बनी कांच की छत और चौड़ी खिड़कियों से नजारे और भी ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। मुंबई-गोवा रूट पर वैली, रिवर और वॉटरफॉल के सुंदर नजारे हैं, जिसे देखने का मजा इस ट्रेन से देखने पर बढ़ जाता है।
किन एरिया में चलती है विस्टाडोम ट्रेन
वेस्टर्न एंड कोंकण एरिया
यहां पर मुंबई-मडगांव जन शताब्दी
मुंबई -पुणे डेक्कन क्वीन इंटरसिटी एक्सप्रेस
ईस्टर्न एंड नॉर्थइस्टर्न इंडिया
न्यू जलपाइगुड़ी-अलीपुरदौर
गुवाहाटी-बदरपुर
तिनसुकिया-नहारलागुन
जलपाइगुड़ी-दार्जिलिंग टॉय ट्रेन
इन सारे रूट्स पूरी तरह से सुंदर नेचर के नजारों से भरें हैं। जिन्हें देखने के लिए ये खास विस्टाडोम ट्रेने चलाई गई हैं।
हिल एंड हेरिटेज रेल रूट
कालका-शिमला (हिम दर्शन एक्सप्रेस)
अराकू-विशाखापत्तनम
माथेरन हिल रेलवे
नीलगिरि माउंटेन रेलवे
और भी सुंदर नजारों को देखने के लिए चलती है ट्रेन
अहमदाबाद से केवडिया
विशाखापत्तनम से किरांदुल एक्सप्रेस
बुड़गाम से बनिहाल ( जम्मू-कश्मीर विस्टाडोम स्पेशल)
विस्टाडोम जंगल सफारी ट्रेन यूपी
कैसे बुक करें
विस्टाडोम ट्रेन को बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाएं ट्रेन की बुकिंग करें। ट्रेन की बुकिंग के समय कोच टाइप जैसे ईवी (EC) यानि एक्जीक्यूटिव विस्टाडोम और वीएस (VS) यानी विस्टाडोम नॉन एसी देखकर बजट के हिसाब से बुक करें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


