
भारत के इस शहर को कहा जाता है 'सिटी ऑफ डेस्टिनी', यहां पर मिलेगा ग्लास स्काईवॉक, सबमरीन म्यूजियम देखने का मजा
भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में ऐसा खूबसूरत शहर है, जहां पर लोग कम ही घूमने जाते हैं। इस शहर में ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, बीच, पहाड़, हरियाली आपको सबकुछ मिलेगा। चलिए बताते हैं हम किस शहर की तारीफ कर रहे हैं।
भारत में कई राज्य हैं और उनमें तमाम शहर बसे हुए हैं। हर शहर अपनी अलग सभ्यता और कहानी को कहता है। भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है राज्य आंध्र प्रदेश। इस प्रदेश की राजधानी है अमरावती। कम ही लोग यहां पर घूमने का प्लान बनाते होंगे, ज्यादातर लोग हिमाचल, उत्तराखंड जैसी जगहों को ही टूरिस्ट डेस्टिनेशन मानते हैं। आंध्र प्रदेश का खूबसूरत शहर है विशाखापट्टनम, कम ही लोग इस शहर में घूमने गए होंगे। इस एक शहर में काफी कुछ है, जो आपको पूरे भारत में कही नहीं मिलेगा। यहां पर बीच की मस्ती भी मिलेगी और पहाड़ों वाला सुकून भी। इसके अलावा यहां पर सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक का अनुभव भी मिलेगा। चलिए बताते हैं विशाखापट्टनम क्यों है इतना खास।
विशाखापट्टनम
विशाखापट्टनम को सिटी ऑफ डेस्टिनी और विजाग भी कहा जाता है। गर्मी के मौसम में विशाखापट्टनम में ठंड का माहौल रहता है, ऐसे में कई लोग वहां घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। विशाखापट्टनम में नया ग्लास स्काईवॉक खुल चुका है, जिसके ऊपर खड़े होकर नीचे बहता हुआ समुद्र देखना अलग ही फील देगा। अगर आपको हाइट से डर नहीं लगता है और एडवेंचर लविंग पर्सन हैं, तो ये जगह आपके लिए ही है।
सबमरीन म्यूजियम
विशाखापट्टनम के आरके बीच पर बना है सबमरीन म्यूजियम, जिसे देखने के लिए लोग दूर से आते हैं। यहां पर आप नौसेना के जीवन, सैनिकों, युद्ध के इतिहास को करीब से देख सकते हैं। इस म्यूजियम में जाने का किराया लगता है और यहां पर बच्चों का टिकट नहीं लगता।

फेमस जगहें
विशाखापट्टनम में डॉल्फिन हिल, यारदा बीच, रुशिकोंडा बीच, इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क, कटिकी, लाम्बासिंगी, नरसिम्हा मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों पर आप घूम सकते हैं। इन सभी जगहों पर आपको पानी, पहाड़, हरियाली, शांति, सुकून मिलेगा। सिर्फ यही नहीं विशाखापट्टनम का लाइट हाउस भी काफी मशहूर है, जो शाम के समय ही खुलता है।
कैसे जाएं
विशाखापट्टनम जाने के लिए आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। फिर वहां से लोकल बस या टैक्सी का साधन आसानी से मिल जाता है। यहां की मुख्य भाषा तेलुगू है लेकिन हिंदी-इंग्लिश की जानकारी भी लोगों को है। अगर आप 3-4 दिन का ट्रैवल प्लान कर रहे हैं, तो विशाखापट्टनम में घूमने-रहने का कुल खर्चा 15000 रुपये तक हो सकता है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




