हनीमून के लिए जाना चाहते हैं अंडमान और निकोबार, जानिए दिल्ली से पहुंचने का तरीका
- हनीमून या फिर फैमिली ट्रिप के लिए ज्यादातर लोग अंडमान जाना पसंद करते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस जगह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जानिए यहां पहुंचने का तरीका।

हनीमून के लिए बीच लोकेशन्स को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग बाली या फिर मालदीव्स जाने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं तो अंडमान जाएं। अंडमान और निकोबार समुद्र के बीच स्थित बेहद खूबसूरत द्वीप हैं। ये दुनिया का सबसे पसंदीदा हनीमून और छुट्टियां बिताने वाली डेस्टिनेशन है। यहां पर हनीमून या फिर पहली शादी की साल गिरह के लिए जा सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर यहां कैसे पहुंचे। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम बता रहे हैं पहुंचने का तरीका।
दिल्ली से अंडमान तक कैसे की जाएं?
अगर आप नेचर लवर हैं तो अंडमान और निकोबार आपको जरूर पसंद आएगा। अंडमान और निकोबार द्वीप दिल्ली से लगभग 2,500 किलोमीटर दूर है। दिल्ली से अंडमान तक सीधे जाने के लिए फ्लाइट एक मात्र साधन है। हवाई यात्रा यहां के सबसे सुविधाजनक साधन में से एक है। दिल्ली और अंडमान के बीच आपको कई फ्लाइट्स मिल जाएंगी। इनमें से कुछ डायरेक्ट फ्लाइट हैं और दूसरी कोलकाता, चेन्नई या बैंगलोर में रुकती हैं। इसके अलावा जो लोग बजट में यात्रा करना चाहते हैं वह दिल्ली से ट्रेन से कोलकाता, चेन्नई या विजाग तक जाते हैं और फिर यहां से शिप या फ्लाइट ले सकते हैं। शिप को अंडमान पहुंचने में 3 दिन लगते हैं।
बाकी शहरों से अंडमान कैसे पहुंचे
वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा या पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा अंडमान-निकोबार द्वीपों को देश और दुनिया से जोड़ने वाला मुख्य हवाई अड्डा हैं। जो ज्यादातर शहरों से जुड़ा है। ट्रैवलर्स पोर्ट ब्लेयर से अंडमान पानी के जहाज के जरिए जा सकते हैं। इसके अलावा डीजीसीए की अनुमति के बाद पोर्ट ब्लेयर पर विदेशी चार्टड प्लेन भी उतरते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।