तत्काल पासपोर्ट बनवाना है तो ये ट्रिक आजमाएं, 2 दिन में होगा रेडी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Get tatkal Passport in 2-3 Days: पासपोर्ट बनवाना काफी समय लेने वाला काम होता है और इसे बनने में एक से डेढ़ महीना लग जाता है। लेकिन तत्काल पासपोर्ट की सुविधा के अनुसार जल्दी पासपोर्ट मिल जाता है और एक सीक्रेट टिप इस प्रोसेस को और तेज कर सकती है। 

तत्काल पासपोर्ट 2-3 दिन में कैसे मिलेगा

तत्काल पासपोर्ट की सुविधा उन लोगों के लिए दी गई है जिन्हें जल्दी ही विदेश यात्रा करने की जरूरत होती है। लेकिन आमतौर पर पासपोर्ट बनने में ही 30 दिन का समय लग जाता है। लेकिन जब आप तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं तो कई बार प्रोसेसिंग में ही कई दिन लग जाते हैं और उसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन का टाइम अलग लगता है। लेकिन अगर आप कुछ ट्रिक को फॉलो करेंगे तो पासपोर्ट बनने का प्रोसेस एक दो दिन टलने की बजाय फौरन होना स्टार्ट हो जाएगा। सबसे पहले जानें तत्काल पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई करें

तत्काल पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई करें

तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना है तो नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर अप्लाई करें। पासपोर्ट में अप्लाई करने के दौरान नया पासपोर्ट, रिन्यू पासपोर्ट, नाबालिग के लिए पासपोर्ट हर पात्र की अलग-अलग फीस होती है। जिसकी जानकारी केंद्र पर जाकर हो जाती है। सामान्य तौर पर नया पासपोर्ट बनवाने के लिए फीस 3500 रुपये होती है और नाबालिग के पासपोर्ट बनवाने की फीस 3000 रुपये होती है।

पासपोर्ट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट। जिनमे से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को अप्लाई करते समय लिस्ट में से कोई 3 डॉक्यूमेंट देने होंगे। इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के लोगों को लिस्ट में से 1 से 6 के बीच से कोई 2 डॉक्यूमेंट देने होंगे।

आधार कार्ड (UIDAI द्वारा जारी पूर्ण/ई-आधार)

पैन कार्ड

स्टूडेंट ID कार्ड

जन्म प्रमाणपत्र

राशन कार्ड

पुराना पासपोर्ट (अगर रिइश्यू करवा रहे हों)

वोटर ID

ड्राइविंग लाइसेंस

बैंक पासबुक (फोटो सहित)

जाति प्रमाण पत्र

पेंशन डॉक्यूमेंट

सरकारी सेवा पहचान पत्र।

ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

  • सबसे पहले पासपोर्ट सेवा ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
  • तत्काल पासपोर्ट को सेलेक्ट करें और फार्म को भरें।
  • सारे प्रोसेस को फॉलो करने के बाद अप्वाइंटमेंट बुक करें।
  • सबसे आखिर में फीस जमा करें।
  • तत्काल पासपोर्ट की फीस भरने से आपका 20-30 दिन का समय बचेगा।

2 दिन में पासपोर्ट बनने का सीक्रेट टिप

तत्काल पासपोर्ट बनवाते समय पुलिस वेरिफिकेशन का टाइम ज्यादा हो जाता है। अगर आप पुलिस वेरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा कर लेते हैं या नियमों के मुताबिक जिनके लिए पुलिस वेरिफिकेशन में छूट हैं तो 2 दिन में पासपोर्ट पाने की ये ट्रिक आजमा सकते हैं।

  • सबसे पहले तो हमेशा मॉर्निंग स्लॉट की अप्वाइंटमेंट बुक करें। जो 8-9 बजे के बीच होती है। ऐसा करने से आपका पूरा एक दिन बच जाएगा।
  • मॉर्निंग में अप्वाइंटमेंट हो जाने से डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन का प्रोसेस भी जल्दी शुरु हो जाता है और कई बार तो उसी सेम दिन पर ही प्रिंटिंग का प्रोसेस भी पूरा हो जाता है।
  • जिससे आपको मात्र 2-3 दिन में ही पासपोर्ट मिलना ज्यादा आसान हो जाता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।