Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राhow to book republic day parade 2026 tickets price online from aamantran website in 20 rupees follow step by step detail
20 रुपये में कर्तव्‍य पथ पर देखें गणतंत्र दिवस की परेड, ये हैं ऑनलाइन टिकट बुक करने के स्टेप-बाई-स्टेप डिटेल्स

20 रुपये में कर्तव्‍य पथ पर देखें गणतंत्र दिवस की परेड, ये हैं ऑनलाइन टिकट बुक करने के स्टेप-बाई-स्टेप डिटेल्स

संक्षेप:

Republic Day 2026 Parade Tickets : अगर आप भी इस साल दिल्ली में आयोजित इस राष्ट्रीय उत्सव का रोमांच अपने अनुभव में शामिल करना चाहते हैं तो आपको बता दें, गणतंत्र द‍िवस परेड के ट‍िकटों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Jan 06, 2026 09:06 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tips To Book Ticket For Republic Day 2026 Parade : 26 जनवरी की परेड नजदीक आ रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी दिल्‍ली में हर साल रिपब्‍ल‍िक डे परेड का आयोजन किया जाता है। उसके बाद बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होती है।हर साल 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड आयोजित होती है, जिसमें देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और पराक्रम की झलक देखने को मिलती है। हजारों लोग हर राज्य का झंडा और परेड में शामिल जवानों को करीब से देखने के लिए उत्साह से टिकट खरीदते हैं।अगर आप इस साल दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड देखकर राष्ट्रीय उत्सव का रोमांच अपने अनुभव में शामिल करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है।गणतंत्र द‍िवस परेड के ट‍िकटों की ब‍िक्री शुरू हो गई है। बीट‍िंंग र‍िट्रीट के ल‍िए भी ट‍िकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। सबसे सस्‍ता टिकट 20 रुपये का है। आप अपने मोबाइल से इसे बुक करा सकते हैं। 26 जनवरी की परेड के टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन की जा रही है। ऑनलाइन यह बुकिंग आमंत्रण (aamantran) नाम की सरकारी वेबसाइट पर हो रही है। इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ी सभी डिटेल देने जा रहे हैं। आप अपने मोबाइल से ही 26 जनवरी क‍ी टिकट ले सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:जन्म के कुछ दिन बाद ही गोरा बच्चा क्यों दिखने लगता है काला, डॉक्टर से जानें वजह

किस वेबसाइट पर मिलेंगे गणतंत्र दिवस परेड के टिकट

26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड, 28 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह की टिकटें आमंत्रण की वेबसाइट aamantran.mod.gov.in से सीधे खरीदी जा सकती हैं।

इन सरकारी दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

आमंत्रण की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आपको आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र/राज्य सरकार आदि द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे किसी एक सरकारी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। जिसे आपको वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

टिकट की कीमत

रिपब्‍ल‍िक डे परेड की टिकट की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक है। टिकटों के दाम सीट के अनुसार रखे गए हैं। यानी सबसे सस्‍ता टिकट 20 रुपये में लिया जा सकता है। 28 जनवरी को बीटिंग र‍िट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, जिसकी टिकट 20 रुपये है। 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट की टिकट 100 रुपये में ली जा सकती है।

आमंत्रण की वेबसाइट पर ऐसे बुक करें अपना टिकट

अपने लिए रिपब्‍ल‍िक डे परेड की टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले aamantran.mod.gov.in पर जाएं। इसके बाद आप अपना रजिस्‍ट्रेशन करके नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करने के बाद रजिस्‍ट्रेशन की प्रकिया पूरी हो जाएगी। जिसके बाद टिकट बुकिंग का पेज खुल जाएगा और आपको उसमें जरूरी डिटेल्‍स भरनी होंगी। वेबसाइट में बताया गया है कि अगर सभी दस्तावेज अपलोड करते समय पता अपलोड नहीं हुआ तो टिकट कैंसिल कर दिया जाएगा। इसलिए पूछी गई सभी जानकारी अच्छी तरह पढ़कर भरें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।