जन्माष्टमी पर दिल्ली से द्वारका कैसे जाएं और कितना होगा खर्चा? जानिए पूरा बजट और ट्रैवल प्लान
जन्माष्टमी के दिन द्वारकाधीश के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली से द्वारका तक जाने का पूरा ट्रैवल प्लान जान लीजिए। हम आपको आने-जाने और ठहरने का खर्चा बताने जा रहे हैं।

जन्माष्टमी के खास दिन पर लोग मथुरा-वृंदावन से लेकर गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर तक जाने का प्लान बना लेते हैं। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी और अगर ऐसे में आप द्वारकाधीश के दर्शन का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से ट्रैवल की फुल प्लानिंग कर लें। त्योहार के करीब आने पर ट्रेन-फ्लाइट की टिकटें महंगी हो जाती हैं और बुक करने में परेशानी होती हैं। अगर आप जन्माष्टमी पर दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली से द्वारकाधीश जाने का फुल ट्रैवल प्लान बताने जा रहे हैं। आप अपने हिसाब से सही-सस्ता रूट चुनकर और अपना बजट बनाकर प्लानिंग कर सकते हैं।
दिल्ली से द्वारकाधीश जाने के लिए ट्रेन रूट
दिल्ली से भगवान श्री कृष्ण को समर्पित मंदिर द्वारकाधीश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ट्रेन वाला ऑप्शन सबसे बेस्ट हो सकता है। आप स्लीपर क्लास या फिर 3AC में टिकट कराकर गुजरात पहुंच सकते हैं। स्लीपर क्लास में करीब ₹600–₹900 प्रति व्यक्ति एक तरफ और 3AC में ₹1,500–₹2,000 प्रति व्यक्ति एक तरफ का कियारा हो सकता है। ट्रेन की उपलब्धता, समय और किराया आपकी यात्रा के अनुसार बदल सकता है। अगर आप तत्काल में टिकट बुक करेंगे तो टिकट प्राइस बढ़ सकता है।
बस वाला रूट कैसा है?
दिल्ली से पहले अहमदाबाद या राजकोट के लिए बस ले सकते हैं। फिर अहमदाबाद या राजकोट पहुंचने के बाद द्वारका के लिए दूसरी बस मिल सकती है। बस से जाने में 18 से 24 घंटे का समय लग सकता है, जो ट्रेन की तुलना में थोड़ा ज्यादा थकान भरा हो सकता है। बस अगर एसी वाली है, तो उसका कियारा 1500/- तक पड़ेगा और साधारण बस में कम हो सकता है।
फ्लाइट से जाने पर कितना होगा खर्चा
दिल्ली से द्वारका का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट जामनगर (JGA) या राजकोट (HSR) है। बता दें, दिल्ली से जामनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिल जाती हैं और जामनगर से द्वारका की दूरी सिर्फ 120 किमी है। जामनगर से आप बस या टैक्सी से द्वारका तक जा सकते हैं। दिल्ली से जामनगर की वन-वे फ्लाइट का किराया आमतौर पर ₹6,300 से ₹12,000 के बीच होता है। ये प्राइस समय और फ्लाइट की उपलब्धता के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।
खाने और ठहरने का खर्चा
अगर आप सस्ता और ढाबे पर खाना खा सकते हैं, तो एक दिन का कुल खाने-पीने का खर्चा 500 रुपये तक में निपट जाएगा। अगर रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं, तो बजट बढ़ सकता है। वहां रुकने के लिए आप द्वारकाधीश मंदिर, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजार के पास होटल, धर्मशाला या गेस्टहाउस में रुक सकते हैं। इसमें कुछ धर्मशालाएं फ्री हो सकती हैं और होटल में 1000 रुपये तक में कमरा मिल जाएगा। होटल का किराया त्योहार को देखते हुए ज्यादा या कम हो सकता है।
द्वारकाधीश में कहां-कहां घूमने जाएं
द्वारकाधीश मंदिर घूमने के बाद आप गोमती घाट, सुदामा सेतु, द्वारका बीच, रुक्मिणी देवी मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग घूमने जा सकते हैं। जन्माष्टमी के दिन द्वारकाधीश में सभी कार्यक्रमों को देखने के बाद अगले दिन शनिवार को इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। रविवार की आप वापसी टिकट बुक करा सकते हैं।


