कैसे बुक कर सकते हैं पूरा कोच या पूरी ट्रेन, जानें ग्रुप टिकट बुकिंग के नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कई बार शादी या फिर ग्रुप ट्रैवल करने के लिए लोग ट्रेन कोच या फिर पूरी ट्रेन बुक करते हैं। अगर आप भी ट्रेन कोच या फिर पूरी ट्रेन बुक करना चाहते हैं तो यहां जानिए रेलवे का नियम और कैसे बुक कर सकते हैं।

Train Ticket

भारत में अधिकतर लोग एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए ट्रेन में ट्रैवल करते हैं। आपने भी कई बार ट्रेन में यात्रा की होगी। लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन का पूरा कोच या पूरी ट्रेन को बुक किया है। दरअसल, कई बार शादी के लिए या किसी बड़े ग्रुप के साथ ट्रिप पर जाने के लिए पूरे कोच को बुक करने की जरूरत होती है। ऐसे में कुछ लोग कंफ्यूज होते हैं और मन में कई सवाल भी आते हैं। इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं फुल ट्रेन या फिर ट्रेन कोच कैसे बुक किया जा सकता है।

कैसे बुक कर सकते हैं फुल कोच और पूरी ट्रेन

- ftr.irctc.co.in पर जाएं।

- अपने IRCTC यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।

- चुनें कि आप पूरी ट्रेन या कोच बुक करना चाहते हैं।

- यात्रा की तारीख, शुरुआत और डेस्टिनेशन स्टेशन के साथ यात्रियों की संख्या और कोच टाइप बताएं।

- ऐसा करने पर एक रेफरेंस नंबर और रुपये दिखेंगे। आपको 6 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन अमाउंट का भुगतान करना होगा।

- पेमेंट होने के बाद आपको बुकिंग की कंफर्म करने वाला एक FTR नंबर मिलेगा।

कितना होता है रजिस्ट्रेशन अमाउंट

7 दिनों के टूर के लिए कोच की बुकिंग का रजिस्ट्रेशन 50 हजार रुपये प्रति कोच है। वहीं 18 कोच वाली ट्रेन की बुकिंग के 9 लाख रुपये है। इससे ज्यादा कोच होने पर हर कोच को 50 हजार रुपये लगेंगे। 18 से कम कोच वाली ट्रेन की बुकिंग के लिए भी 18 कोच की ट्रेन जितना रजिस्ट्रेशन लगेगा।

कितने कोच की होती है बुकिंग

कोच बुकिंग में एक टूर प्रोग्राम में एक ट्रेन में FTR पर 10 कोच बुक कर सकते है। वहीं ट्रेन बुकिंग में FTR ट्रेन में 2 SLR सहित 24 कोच बुक कर सकते है। 2 SLR कोच अनिवार्य हैं।

कब करें बुक

एफटीआर रजिस्ट्रेशन यात्रा की तारीख से 6 महीने पहले या 30 दिन पहले कराया जा सकता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।