Holi Special Trains: दिल्ली-मुंबई से बिहार तक चलाई जा रही हैं कई होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Feb 24, 2026 04:58 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

होली के त्योहार पर लोग अपने घर जाते हैं और ऐसे में ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। त्योहार पर सुविधा देने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। चलिए उनके बारे में जानते हैं।

Holi Special Trains: दिल्ली-मुंबई से बिहार तक चलाई जा रही हैं कई होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

होली का त्योहार 4 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। ऐसे में जो लोग अपने घरों से बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं, वह सभी लोग घर आते हैं। घर लौटने के लिए कोई परेशानी ना हो, इसके लिए रेलवे हर साल त्योहर पर होली स्पेशल ट्रेने चलाता है। इस साल रेलवे 186 रेलवे चलाएगा, जिसमें 94 ट्रेनें होली स्पेशल रहेंगी और बाकि अन्य सेवाएं देंगी। ये ट्रेनें दिल्ली-मुंबई से चलकर बिहार, यूपी तक जाएंगी और सभी का टाइमिंग और रूट अलग-अलग होगा। इन ट्रेनों का टिकट भी सामान्य और एसी कोच का अलग-अलग होगा, जैसे साधारण तौर पर होता है। चलिए आपको होली स्पेशल ट्रेनों के रूट, समय और अन्य जानकारी के बारे में डिटेल में बताते हैं।

कहां से कहां तक चलेंगी ट्रेनें-

ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) और पुणे से नागपुर, बनारस (वाराणसी), गोरखपुर, समस्तीपुर, दानापुर, सुल्तानपुर जैसे शहरों के लिए चलेंगी।

कुछ प्रमुख ट्रेनें-

03257/03258 दानापुर – आनंद विहार (साप्ताहिक)

03230/03229 पटना – पनवेल (साप्ताहिक)

03251/03252 बरौनी – नई दिल्ली (प्रतिदिन)

02204/02203 पटना – दिल्ली (साप्ताहिक)

05559/05560 सहरसा – आनंद विहार (साप्ताहिक)

खास रूप से बरौनी-नई दिल्ली और नई दिल्ली-बरौनी रूट पर तो प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

03257 दानापुर – आनंद विहार (ट) साप्ताहिक रविवार 08.03.26 1

03258 आनंद विहार (ट) – दानापुर साप्ताहिक सोमवार 09.03.26 1

03230 पटना – पनवेल साप्ताहिक गुरुवार 05.03.26 से 26.03.26 4

03229 पनवेल – पटना साप्ताहिक शुक्रवार 06.03.26 से 27.03.26 4

03251 बरौनी – नई दिल्ली प्रतिदिन प्रतिदिन 05.03.26 से 31.03.26 27

03252 नई दिल्ली – बरौनी प्रतिदिन प्रतिदिन 07.03.26 से 02.04.26 27

02204 पटना – दिल्ली साप्ताहिक रविवार 08.03.26 से 29.03.26 4

02203 दिल्ली – पटना साप्ताहिक रविवार 08.03.26 से 29.03.26 4

05559 सहरसा – आनंद विहार (ट) साप्ताहिक रविवार 08.03.26 से 07.03.26 2

05560 आनंद विहार (ट) – सहरसा साप्ताहिक सोमवार 09.03.26 से 08.03.26 2

ये ट्रेनें 28 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलती रहेंगी और सभी की जानकारी आप रेलवे की ऑफिशियल साइट या फिर 139 पर कॉल कर ले सकते हैं। इसके अलावा सफर करने से पहले NTES ऐप के जरिए ट्रेन की सही जानकारी, रूट और टाइम की जानकारी लें। इससे आपको कोई भी असुविधा नहीं होगी। ट्रेन में सफर करते समय अपने सामान, बच्चों की जिम्मेदारी का ख्याल रखें। किसी से भी कुछ लेकर न खाएं और अपना सामान किसी के भरोसे न छोड़ें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।