
अलवर के पास बनी है सिलिसेढ़ लेक, मानसून में वीकेंड ट्रिप के लिए है परफेक्ट प्लेस
संक्षेप: weekend trip: दिल्ली में रहते हैं और काम की भागदौड़ के बाद वीकेंड पर किसी सुकूनभरी जगह की तलाश में हैं। जहां दोस्तों या फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर सकें तो अलवर से 15 किमी दूर बनी सिलीसेढ़ झील परफेक्ट वीकेंड ट्रिप हो सकती है।
मानसून का सीजन चल रहा है और चारों तरफ बारिश हो रही। लेकिन सैर के शौकीन कहीं ना कहीं जाने का प्लान बना ही लेते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर मात्र दो दिन में कहीं घूम कर अपने वर्कलाइफ की टेंशन को दूर भगाना चाहते हैं तो अलवर के पास बनी इस झील की सैर कर आएं। फैमिली ट्रिप पर जाना है या फिर दोस्तों के साथ फन करना है। दोनों ही तरीके से ये ट्रिप शानदार होगी। जानें कहां बनी है सिलिसेढ़ लेक।

अलवर से 15 किमी दूर है सिलीसेढ़ झील
अलवर शहर से 15 किमी दूर सिलीसेढ़ झील बनी है। जहां पर लोकल टूरिस्ट के साथ ही बाहर से आए टूरिस्ट की भी भीड़ लगी रहती है। वहीं इस झील के पास बने पैलेस को होटल में बदल दिया गया है। ऐसे में ये होटल आपको किसी शाही महल में रुकने वाली फीलिंग देते हैं।
पुराना है सिलीसेढ़ झील का इतिहास
अरावली पहाड़ियों के बीच इस झील को अलवर के महाराज विनय सिंह ने बनवाया था। 1845 में इस झील का निर्माण अलवर में पानी की सप्लाई करने के लिए किया गया था। जो अब एक टूरिस्ट स्पॉट भी बन चुका है। सुंदर नजारों की वजह से लोग प्री वेडिंग शूट से लेकर फैमिली आउटिंग के लिए यहां आना पसंद कर रहे।
बोटिंग का उठाएं लुत्फ
मानसून के मौसम में ये झील पूरी भरी रहती है और यहां पर लोग बोटिंग का लुत्फ उठाते हैं। मानसून में चारों तरफ हरियाली और पानी के बीच बोटिंग का मजा लेना है तो इस झील की सैर की जा सकती है।
बने हैं कई सारे वाटरपार्क
अगर वाटरपार्क में मस्ती करना पसंद है तो इस झील के आसपास काफी सारे वाटरपार्क भी बने हैं। जो टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं।
कैसे पहुंचे सिलीसेढ़ झील
सिलीसेढ़ झील तक जाने के लिए अलवर शहर से होकर जाना होता है। तो अलवर पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस या प्राइवेट कैब की सुविधा ले सकते हैं। वहीं अलवर शहर से आसानी से आपको कैप या टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी। अगर भीड़भाड़ वाली लोकेशन से दूर किसी शांत जगह पर जाना है तो यहां की ट्रिप शानदार अनुभव दे सकती है।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




