
New Year Trip Plan: सिर्फ 5000 रुपये में मनाएं नया साल यादगार, जानें कौन सी हैं ये जगहें
New Year 2026: नए साल का जश्न लोग यादगार बनाना चाहते हैं और इसके लिए ट्रिप पर निकल पड़ते हैं। लेकिन कई बार ये ट्रिप काफी महंगी पड़ जाती है, जिससे पूरे महीने का बजट हिल जाता है। चलिए बताते हैं ऐसी जगहों के बारे में जहां पर आप सिर्फ 5000 रुपये में सेलिब्रेशन कर सकते हैं।
Happy New Year 2026: नया साल का जश्न पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, लोग महंगी ट्रिप बुक करते हैं और घूमने जाते हैं। नई जगहों पर नया साल मनाने के लिए खूब पैसे खर्चा करते हैं। दोस्तों, वाइफ, गर्लफ्रेंड या परिवार के संग नए साल की शुरुआत करना अलग ही फील देता है लेकिन अगर ये बजट फ्रेंडली ना हो तो मूड खराब हो जाता है। चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप सिर्फ 5000 रुपये में नए साल का जश्न मना सकते हैं और घूमने का मजा भी ले सकते हैं।
1- ऋषिकेश-हरिद्वार
उत्तराखंड के खूबसूरत शहर ऋषिकेश या हरिद्वार में नए साल का जश्न मना सकते हैं। यहां पर पानी के किनारे बैठकर आप सुकून भरे पल एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर ट्रेकिंग, गंगा आरती, जंगल में कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर नया साल धूमधाम से मनाया जाता है। आप इन जगहों पर जा सकते हैं। दिल्ली से हरिद्वार या ऋषिकेश के लिए सीधी बस या ट्रेन मिल जाएगी। 1000 रुपये तक में होटल बुक करें और घूमने के लिए लोकल साधन का ऑप्शन चुनें। खाने में 500 से हजार रुपये तक खर्च होंगे।
2- कसोल
हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर कुल्लू में बसी है कसोल घाटी। दिल्ली से कसोल ज्यादा दूर नहीं है और सस्ता-अच्छा भी है। यहां पर फॉरेस्ट कैंपिंग, ट्रेकिंग, हरे पहाड़ों का मजा मिलेगा। पार्टी करने के लिए कसोल शांत और सुदंर जगहों में से एक मानी जाती है। दिल्ली से कसोल जाना भी आसान है। आप बस या फिर दोस्तों संग कार से पहुंच सकते हैं। कम पैसे में होटल की बुकिंग पहले से ही कर लें। नए साल पर ये महंगे हो जाएंगे।
3- नैनीताल
नैनीताल भी नया साल मनाने के लिए परफेक्ट जगहों में से एक है। पानी में चलती नाव पर बैठकर या फिर किनारे बॉन फायर कर आप नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं। नैनीताल के पास ही पंगोट भी है, यहां पर भी जश्न मना सकते हैं। यहां पर भीड़ कम होती है और शांत माहौल मिलेगा। पहाड़ों से घिरी ये जगह मन को सुकून देगी। दिल्ली से नैनीताल कार या फिर रोडवेज बस से पहुंच सकते हैं। यहां रुकना और खाना भी ज्यादा महंगा नहीं है।

4- जयपुर
नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए आप पिंक सिटी जयपुर भी जा सकते हैं। जयपुर में राजसी ठाट, ऐतिहासिक किलों की खूबसूरती और लाइट्स की चकाचौंध आपके जश्न को और भी ज्यादा सुंदर बना देगी। जयपुर में आप आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला और जंतर मंतर जैसी जगहों पर घूम भी सकते हैं। यहां के लिए अभी से होटल की बुकिंग कर लें। जयपुर जाने के लिए ट्रेन, बस या कार का सफर कर सकते हैं।
5- मथुरा-आगरा
नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करनी है, तो मथुरा जाएं। यहां पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करें और फिर आगरा निकल जाएं। ताजमहल के दीदार के साथ नया साल सेलिब्रेट करें। आगरा में कई जगहों पर नए साल की धूम होती है। आगरा-मथुरा कार से सिर्फ 3 घंटे का रास्ता है और बस का किराया भी ज्यादा नहीं पड़ेगा। यहां पर होटल भी कम रेट में अच्छे मिल जाते हैं। आप यहां की ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं, जो छोटी और अच्छी हो सकती है।
कैसे करें प्लानिंग-
- जिस भी जगह का प्लान कर रहे हैं, वहां के बारे में थोड़ा पता कर लें। होटल पहले से ही बुक कर लें। रश के समय होटल महंगे मिलेंगे।
- जो भी एक्टिविटी आप करना चाहते हैं, उसकी प्लानिंग करें और उसे भी बुक करें। वरना ये भी महंगी ही पड़ेगी।
- खाने के लिए महंगे होटल में न जाएं, बल्कि छोटे कैफे या ढाबा चुनें। इसमें खाना भी अच्छा मिलेगा और सस्ता भी रहेगा।
- ज्यादा लंबी ट्रिप प्लान न करें, ये महंगी पड़ेगी और आपको थकान भी होगी। साथ ही लोकल साधनों पर बैठने से पहले पैसों की बार्गेनिंग कर लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




