सोलो ट्रिप पर जाना पसंद करती हैं मम्मी तो ये 5 जगह रहेंगी बेस्ट, टिकट देख हो जाएंगी खुश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर मां को घूमने फिरने का शौक है तो इस मदर्स डे उन्हें घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह की टिकट गिफ्ट करें। यहां हम सोलो ट्रैवल के लिए पसंद की जाने वाली जगहों के बारे में बता रहे हैं जो बेहतरीन हैं। 

Best place for solo travel

मदर्स डे का दिन अपनी मां के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक खास दिन है। भारत सहित दुनिया के कई देशों में यह मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल ये दिन 10 मई को मनाया जाएगा। हर साल इस खास दिन पर सभी बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील करवाने की पूरी कोशिश करते हैं। ज्यादातर बच्चे मां की पसंद की चीजों को उन्हें देना पसंद करते हैं। मां हमेशा घर के कामों में इतना बिजी रहती हैं कि उन्हें घूमने-फिरने का भी टाइम नहीं मिलता। अगर आपकी मम्मी को सोलो ट्रिप पर जाना पसंद है तो आप उन्हें यहां बताई 5 जगहों में से किसी एक की टिकट दे सकते हैं। यहां देखिए मां को सोलो ट्रिप पर भेजने के लिए 5 जगह-

1)ऋषिकेश- मदर्स डे पर मां को सोलो ट्रिप पर भेजने के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह जगह सुरक्षित होने के साथ आध्यात्मिक है और यहां की शांति किसी भी मां के लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकती है। इस जगह पर आप मां के लिए ऐसे होटल चुनें जो सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हों।

2) वाराणसी- बनारस के नाम से मशहूर वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है और मां के सोलो ट्रिप के लिए यह एक भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा साबित हो सकती है। ये जगह थोड़ी बिजी और भीड़भाड़ वाली है, इसलिए मां के लिए यहां का ट्रिप थोड़ा सावधानी से प्लान करें।

3) उदयपुर- उदयपुर को 'झीलों की नगरी' और 'पूर्व का वेनिस' कहा जाता है, मां के सोलो ट्रिप के लिए इस जगह को भारत की सबसे सुरक्षित और शाही जगहों में से एक माना जाता है। यहां की संस्कृति, कला और सुंदरता उन्हें एक रानी जैसा अनुभव करवा सकती है। ये जगह दिन के समय थोड़ी गर्म हो सकती है, लेकिन यहां के महल और झीलें शाम को बहुत सुहावनी बना देती हैं।

4) मुन्नार- मई के महीने में उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर होती है। ऐसे में मुन्नार सोलो ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकता है। यहां चाय के बागानों की खुशबू, धुंध से ढकी पहाड़ियां और सुहावना मौसम मां को एक ताजगी भरा और सुकून देने वाला अनुभव हो सकता है। मां के लिए सुरक्षा और शांति को ध्यान में रखते हुए, शहर की भीड़ से थोड़ा दूर किसी टी गार्डन रिजॉर्ट या होमस्टे में उनका ठहरना प्लान करें।

5) शिलॉन्ग- शिलॉन्ग को'पूर्व का स्कॉटलैंड' कहा जाता है, मां के सोलो ट्रिप के लिए ये एक बहुत ही रिफ्रेशिंग और सुरक्षित जगह है। उत्तर-पूर्वी भारत की संस्कृति और वहां की महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव इस जगह को महिला यात्रियों के लिए देश की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक बनाता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।