Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राfrom haryana to madhya pradesh these Indian states have only one hill station list in hindi
राजस्थान से मध्य प्रदेश तक, भारत के इन 5 राज्यों में हैं सिर्फ 1-1 हिल स्टेशन, कम बजट में जाएं घूमने

राजस्थान से मध्य प्रदेश तक, भारत के इन 5 राज्यों में हैं सिर्फ 1-1 हिल स्टेशन, कम बजट में जाएं घूमने

संक्षेप:

भारत में कई राज्य हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। जब भी बात हिल स्टेशन की आती है, तो हम शिमला-मनाली का नाम लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां सिर्फ 1 हिल स्टेशन मौजूद है।

Jan 15, 2026 01:05 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में कई राज्य हैं, जहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं। हिल स्टेशनों की बात आती है, तो हम सबसे पहले शिमला, मनाली का नाम ही लेते हैं। हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड हिल स्टेशन से भरे हुए हैं लेकिन क्या आप उन राज्यों के बारे में जानते हैं, जहां सिर्फ 1 हिल स्टेशन मौजूद है। जी हां, भारत में 5 ऐसे राज्य हैं, जिनमें केवल 1 ही हिल स्टेशन है और वहां लोग घूमने के लिए खूब जाते हैं। इन हिल स्टेशनों की चर्चा ज्यादा नहीं होती लेकिन इनकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। चलिए आपको इन हिल स्टेशनों के बारे में बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1- राजस्थान- माउंट आबू

राजस्थान बड़ा राज्य है, जहां की संस्कृति, परंपरा देखने के लिए लोग दूर से आते हैं लेकिन यहां हिल स्टेशन सिर्फ माउंट आबू ही है। बाकि सभी भीड़-भाड़ वाले शहर हैं, जहां घूमने-देखने के लिए काफी कुछ है। माउंट आबू पर्वतमाला पर ग्रेनाइट शिखर के टॉप पर स्थित है और यहां आकर आप दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरू शिखर, आधार देवी मंदिर, नक्की झील, गौमुख मंदिर, माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का मजा ले सकते हैं।

2- हरियाणा- मोरनी हिल्स

हरियाणा बड़ा राज्य है, जो अपनी ताकत और तीखी बोली के लिए मशहूर है। हरियाणा राज्य में हिल स्टेशन मोरनी हिल्स है। अगर आप हरियाणा जा रहे हैं, तो मोरनी हिल्स आपका डेस्टिनेशन बन सकता है। मोरनी हिल्स में टिक्कर ताल, गुरूद्वारा नाद साहिब, मोरनी फोर्ट, ठाकुर द्वारा मंदिर देखने लायक है और ये जगह आप कम बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

hill station

3- असम- हाफलोंग

असम का हाफलोंग एकमात्र हिल स्टेशन है, जहां लोग घूमने के लिए आते हैं। बाहर से असम जाने वाले लोगों को हाफलोंग के बारे में नहीं पता है लेकिन ये हरियाली, झरने, झीलों से भरा हुआ हिल स्टेशन है। हाफलोंग में भी आप कम बजट में फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। हाफलोंग में माईबोंग और जतिंगा घूमने के लिए काफी मशहूर है।

4- मध्य प्रदेश- पंचमढ़ी

मध्य प्रदेश के सतपुरा पर्वत रेंज में बसा है पंचमढ़ी, जो पहाड़ों से घिरा हुआ सुंदर हिल स्टेशन है। यहां पर नर्मदा-ताप्ती नदी की घाटियों के बीच राजपीपला पहाड़ी, महादेव पहाड़ी देखने को मिलेगी। पंचमढ़ी फैमिली वेकेशन और पिकनिक के लिए परफेक्ट स्पॉट है।

hill station

5- त्रिपुरा- जम्पुई हिल्स

त्रिपुरा में एकमात्र हिल स्टेशन है जम्पुई हिल्स। ये भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के किनारे बसा हुआ है और यहां कई घने जंगल और पहाड़ देखने को मिलेंगे। जम्पुई हिल्स की सुंदरता देखने के लिए लोग दूर से आते हैं। कम बजट में आप यहां घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:मेडिटेशन-योग का लेना चाहते हैं अद्भुत अनुभव, तो भारत के इन शहरों में घूमने जाएं
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।