
दिल्ली में कहां मनाएं 'नए साल' का जश्न? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार!
दिल्ली में कई ऐसे स्पॉट हैं जहां नए साल का जश्न बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। अगर आप इस बार न्यू ईयर को थोड़ा अलग, थोड़ा यादगार और खास बनाना चाहते हैं, तो ये जगहें हैं आपकी रात को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
साल 2025 बस खत्म होने ही वाला है। ऐसे में न्यू ईयर के सेलिब्रेशन की प्लानिंग लगभग सबने शुरू कर दी है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या आना चाहते हैं, तो आपका न्यू ईयर सेलिब्रेशन काफी खास बन सकता है। दरअसल देश की राजधानी में कई ऐसे स्पॉट हैं जहां नए साल का जश्न बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। अगर आप इस बार न्यू ईयर को थोड़ा अलग, थोड़ा यादगार और बिल्कुल खास बनाना चाहते हैं, तो ये जगहें हैं आपकी रात को और भी खूबसूरत बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।
कनॉट प्लेस
दिल्ली का कनॉट प्लेस नए साल की रात में सबसे ज्यादा चमकता है। यहां बड़े-बड़े क्लब, कैफे और रेस्टोरेंट्स में न्यू ईयर इव में शानदार पार्टियां होती हैं। म्यूजिक इतना अच्छा होता है कि खुद-ब-खुद डांस करने का मन करता है। कई जगह लाइव बैंड भी परफॉर्म करते हैं, जिससे माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है। खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए यहां हर तरह का खाना मिल जाता है। रात के 12 बजते ही यहां की रौनक और भी बढ़ जाती है। अगर आप यहां न्यू ईयर का वेलकम करते हैं, तो पूरे साल आपको यह दिन याद रहेगा।
द लीला एंबिएंस कन्वेंशन होटल
अगर आप नए साल को एक शानदार और प्रीमियम तरीके से मनाना चाहते हैं, तो द लीला एंबिएंस कन्वेंशन होटल बेहतरीन विकल्प है। हर साल यहां नए साल की रात पर भव्य पार्टी होती है, जिसमें धमाकेदार म्यूजिक, स्वादिष्ट खाने के साथ और भी कई भव्य व्यवस्था होती है। यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो नए साल का स्वागत आराम, स्टाइल और शानो-शौकत के साथ करना चाहते हैं।
मॉलेक्यूल, ग्रीन पार्क
ग्रीन पार्क का मॉलेक्यूल कैफे भी युवाओं में काफी लोकप्रिय है। यहां स्वादिष्ट खाना, अलग तरह की ड्रिंक्स और मजेदार म्यूजिक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन मिलता है। डीजे की धुनों पर थिरकते हुए आप नए साल का जश्न पूरी मस्ती के साथ मना सकते हैं। दोपहर से रात तक यहां का माहौल बेहद जोशीला रहता है। अगर आप दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी इंजॉय करना चाहते हैं, तो ये एकदम सही जगह है।
दिल्ली हाट
अगर आप तेज म्यूजिक और भारी भीड़ वाली पार्टियों से दूर रहना चाहते हैं, तो दिल्ली हाट आपके लिए बिल्कुल सही जगह है। यहां भारत के अलग-अलग राज्यों का खाना, हस्तशिल्प और म्यूजिक का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। नए साल पर यहां लाइव संगीत और डांस परफॉर्मेंस भी होती हैं, जिन्हें परिवार के साथ बैठकर आराम से देखा जा सकता है। यह जगह एक छोटे से सांस्कृतिक मेले जैसी लगती है, जहां घूमने के साथ साथ खरीददारी करने का भी मजा मिलता है। साल 2026 का स्वागत करने के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इंडिया गेट
दिल्ली की पहचान, इंडिया गेट, नए साल की रात और भी खूबसूरत नजर आता है। यहां हजारों लोग इकट्ठा होते हैं और रात 12 बजते ही आसमान आतिशबाजी की रोशनी से भर जाता है। खुली हवा में खड़े होकर पूरे शहर के साथ एक ही पल में नया साल मनाने का अनुभव बेहद खास होता है। यहां के आसपास के पार्कों में आप परिवार के साथ पिकनिक की तरह भी समय बिता सकते हैं। शांत और खूबसूरत माहौल में नया साल मनाने के लिए यह एक शानदार जगह है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




