उल्टी की वजह से नहीं कर पाते लंबा सफर, तो सीख लें ये 1 हैक, बिना दवा के मिलेगी राहत
Travel Hack: सफर के बीच उल्टी आना शुरू हो जाए तो ये क्विक हैक ट्राई कर सकते हैं। योगा इंस्ट्रक्टर मालविका पंत बताती हैं कि ऐसी स्थिति में आप एक एक्यूप्रेशर पॉइंट को मसाज कर सकते हैं, इससे तुरंत राहत मिलती है।
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप गाड़ी या बस में ट्रेवलिंग के लिए निकले हैं और थोड़ी देर में ही जी मिचलाना शुरू हो गया? इसे 'मोशन सिकनेस' कहा जाता है। आमतौर पर पहाड़ी रास्ते में ट्रैवल करते हुए या फिर बस या कार में बैठने पर कई लोगों का जी मिचलाने लगता है, उल्टी आना शुरू हो जाती है और चक्कर भी आने लगता है। ऐसे में सफर का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। परेशानी तब और भी बढ़ जाती है जब सफर लंबा हो और आपके पास कोई दवाई भी ना हो। ऐसे स्थिति में क्या किया जाए ये समझ नहीं आता। आज हम आपके साथ इसी से जुड़ा एक सिंपल सा हैक शेयर कर रहे हैं, जिससे आप बिना उल्टी के ट्रैवल कर पाएंगे। इसके लिए आपके दवाई या किसी दूसरी चीज की भी जरूरत नहीं होगी।
इस एक्यूप्रेशर पॉइंट को दबाने से मिलेगी तुरंत राहत
सफर के बीच उल्टी आना शुरू हो जाए और आसपास कोई दवाई भी ना हो, तो ये क्विक हैक ट्राई कर सकते हैं। योगा इंस्ट्रक्टर मालविका पंत एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं कि ऐसी स्थिति में आप एक एक्यूप्रेशर पॉइंट को मसाज कर सकते हैं, इससे तुरंत राहत मिलती है। ये एक्यूप्रेशर पॉइंट कलाई के अंदरूनी हिस्से में मौजूद होता है। इसे खोजने के लिए अपनी हथेली ऊपर की तरफ रखें, फिर कलाई की क्रीज से लगभग दो अंगुल नीचे और बीच में जो सॉफ्ट हिस्सा होता है, उसे ही P6 पॉइंट कहते हैं।
आपको इस पॉइंट पर हल्का सा दबाव बनाते हुए मसाज करना है। ऐसा लगभग 2 से 3 मिनट के लिए करें। इस दौरान गहरी सांस लेते रहें। ये एक एक्यूप्रेशर पॉइंट है, जिसे दबाने से तुरंत उल्टी और मतली से राहत मिलती है। नेक्स्ट टाइम ट्रेवलिंग पर जाएं और उल्टी जैसा महसूस हो तो उस ट्रिक जरूर ट्राई करें।
ये छोटे-छोटे नुस्खे भी ट्राई कर सकते हैं
जी खराब होता है तो सफर पर निकलने से पहले साथ में एक नींबू ले कर जरूर जाएं। इसे आप आधा काटकर सूंघ सकते हैं या चाट भी सकते हैं। इसके अलावा अदरक के एक छोटे टुकड़े को छीलकर मुंह में रखने से भी फायदा मिलता है। अगर आपके पास पेपरमिंट ऑयल है तो इसकी दो-तीन बूंदे रुमाल पर डालकर सूंघ लें। इसकी तेज खुशबू मतली के लक्षणों में काफी राहत देने का काम करती है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




