नवरात्रि में माता के दर्शन करने हैं? दिल्ली-एनसीआर के ये मंदिर देखें

लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के इन मंदिरों में जा सकते हैं। यहां आपको भक्ति का माहौल और मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

Mata Rani temples in Delhi NCR
मां दुर्गा के दर्शन के लिए दिल्ली-एनसीआर के इन मंदिरों में जाएं

नवरात्रि आते ही मंदिरों में रौनक बढ़ जाती है। कहीं सुबह से ही भक्तों की लाइन लगने लगती है, तो कहीं शाम की आरती के समय पूरा मंदिर जय माता दी के जयकारों से गूंज उठता है। अगर आप भी इन दिनों माता रानी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में ही कई ऐसे मंदिर हैं, जहां आप परिवार के साथ दर्शन करने जा सकते हैं। इनमें से कुछ मंदिर काफी पुराने हैं, तो कुछ अपनी भव्य मूर्तियों और खास पहचान के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम के उन मंदिरों के बारे में, जहां नवरात्रि के दौरान जरूर जाना चाहिए।

1. कालकाजी मंदिर, दिल्ली

दिल्ली के सबसे जाने-माने माता मंदिरों में कालकाजी मंदिर का नाम शामिल है। यह मंदिर मां कालका यानी मां काली को समर्पित है। यहां सालभर भक्त दर्शन करने आते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान मंदिर में खास रौनक रहती है। मंदिर दक्षिण दिल्ली में नेहरू प्लेस के पास है। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो भी एक आसान तरीका है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करना चाहते हैं, तो इस मंदिर को अपनी लिस्ट में जरूर रखें।

2. झंडेवाली माता मंदिर, दिल्ली

दिल्ली के मशहूर मंदिरों में झंडेवाली माता मंदिर भी शामिल है। यहां मां के दर्शन करने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। नवरात्रि के समय मंदिर में खास पूजा और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। मंदिर में सुबह से रात तक दर्शन की व्यवस्था रहती है, हालांकि त्योहारों के दौरान समय बदल सकता है। इसलिए जाने से पहले मंदिर की वेबसाइट पर समय जरूर देख लें।

झंडेवाली माता मंदिर, दिल्ली

3. छतरपुर मंदिर, दिल्ली

छतरपुर मंदिर दिल्ली के बड़े और प्रसिद्ध मंदिर परिसरों में से एक है। यहां मां कात्यायनी के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। मंदिर की सफेद पत्थर वाली इमारत और इसकी खूबसूरत बनावट भी लोगों का ध्यान खींचती है। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। अगर आप परिवार के साथ माता रानी के दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो इस मंदिर को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

4. शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम

गुरुग्राम का शीतला माता मंदिर हरियाणा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां मां शीतला के दर्शन के लिए सालभर भक्त आते हैं। नवरात्रि के दिनों में भी मंदिर में काफी रौनक रहती है। मंदिर के साथ जुड़ी पुरानी मान्यताओं के कारण भी लोगों की इसमें गहरी आस्था है। अगर आप दिल्ली से गुरुग्राम की तरफ जाना चाहते हैं, तो यहां दर्शन का प्लान बना सकते हैं। त्योहारों के दौरान भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए समय लेकर निकलें।

शीतला माता मंदिर

5. मोहन नगर मंदिर, गाजियाबाद

गाजियाबाद के मोहन नगर मंदिर में मां की भव्य मूर्ति के साथ दूसरे देवी-देवताओं के दर्शन भी कर सकते हैं। यह मंदिर मोहन नगर चौराहे से गाजियाबाद की तरफ जाने पर जीटी रोड के किनारे पड़ता है। यहां हर दिन भक्त आते हैं। मंदिर का मौजूदा रूप साल 1978 में बनाया गया था। अगर आप गाजियाबाद या आसपास रहते हैं, तो नवरात्रि में यहां दर्शन करने जा सकते हैं।

इसपर जरूर ध्यान दें!

नवरात्रि में इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए सुबह जल्दी जाने की कोशिश करें और निकलने से पहले मंदिर के दर्शन का समय जरूर देख लें। त्योहार के दिनों में रास्तों पर भीड़ और ट्रैफिक भी मिल सकता है, इसलिए आने-जाने के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें। अगर बच्चों या बुजुर्गों के साथ जा रहे हैं, तो उनके आराम का भी ध्यान रखें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रानवरात्रि में माता के दर्शन करने हैं? दिल्ली-एनसीआर के ये मंदिर देखें