
हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये 5 वीजा फ्री डेस्टिनेशंस, रोमांटिक पल उम्र भर याद रहेंगे!
अगर आप भी अपने हनीमून के लिए किसी खास जगह की तलाश में हैं, तो ऐसे कई देश हैं जहाँ आप बिना वीजा के घूम सकते हैं। ये जगहें ना सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि अपने नेचुरल सुंदरता, लग्जरी रिसॉर्ट्स और रोमांटिक माहौल के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।
शादी के बाद हर जोड़े का सपना होता है कि वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत किसी ऐसे जगह से करें जहाँ सुकून, प्यार और रोमांस का एहसास हो। अगर आप भी अपने हनीमून के लिए किसी खास जगह की तलाश में हैं, तो ऐसे कई देश हैं जहाँ आप बिना वीजा के घूम सकते हैं। ये जगहें ना सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि अपने नेचुरल सुंदरता, लग्जरी रिसॉर्ट्स और रोमांटिक माहौल के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे वीजा-फ्री देश, जहाँ आपका हनीमून यादगार बन जाएगा।
मालदीव
मालदीव नए जोड़ों के बीच सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन है। यहाँ के ओवरवॉटर विला, साफ नीला पानी और रंग-बिरंगी मछलियाँ इस जगह को एक स्वर्ग जैसा बना देते हैं। हर द्वीप अपनी खूबसूरती में अलग है और अधिकतर रिसॉर्ट्स प्राइवेट द्वीपों पर बने हैं, जिससे यहाँ का एक्सपीरियंस और भी खास हो जाता है। शाम के समय समुद्र किनारे कैंडललाइट डिनर, कपल स्पा और सनसेट क्रूज आपकी यादों में हमेशा के लिए बस जाएंगे। यहां घूमने का सबसे अच्छा टाइम नवंबर से अप्रैल तक है।
मॉरीशस
मॉरीशस अपने सुंदर बीच, हरे-भरे जंगलों और विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ के ले मॉर्न ब्राबांट, चमरेल की सेवन कलर्ड अर्थ और पाम्पलमूस बोटैनिकल गार्डन देखने लायक हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो आप यहां स्कूबा डाइविंग, सेलिंग या ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। ट्रू ऑ बिश बीच और फ्लिक एन फ्लैक बीच अपने रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर हैं। वीजा की चिंता किए बिना, यहाँ की सुंदरता का आनंद लेने का सबसे अच्छा समय मई से दिसंबर है।
सेशेल्स
सेशेल्स एक शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर द्वीप देश है, जहाँ सफेद रेत वाले बीच और नीले पानी की लहरें यहां आने वाले हर कपल को अट्रैक्ट करती हैं। यहाँ के प्रसिद्ध स्थानों में अन्से लाजियो बीच और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट वले डे मे शामिल हैं। कपल्स यहाँ प्राइवेट यॉट में सफर कर सकते हैं, बीच पर फ्रेंच-क्रियोल खाना खा सकते हैं और तारों के नीचे रोमांटिक शाम बिता सकते हैं। अप्रैल, मई, अक्टूबर और नवंबर यहाँ घूमने के लिए सबसे सही टाइम हैं।
अल्माटी
कजाकिस्तान का अल्माटी शहर हनीमून के लिए एक खूबसूरत ऑप्शन है। यह शहर आधुनिक सुविधाओं और प्राकृतिक सुंदरता दोनों का शानदार मेल है। यहाँ के कोक-टोबे हिल से दिखने वाला नजारा बेहद रोमांटिक होता है, जबकि शिमबुलाक स्की रिजॉर्ट में एडवेंचर का मजा लिया जा सकता है। जोड़े जेनकोव कैथेड्रल और सेंट्रल मॉस्क जैसे आकर्षक स्थान भी देख सकते हैं। यहाँ की नाइटलाइफ और लग्जरी होटल्स आपके हनीमून को और भी खास बना देते हैं।
फिजी
फिजी 300 से ज्यादा खूबसूरत द्वीपों का समूह है, जो अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के साफ सी बीच, कोरल रीफ और हरियाली से भरे जंगल न्यूली वेड कपल के लिए बहुत ही खूबसूरत अनुभव होते हैं। डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और हाइकिंग जैसी एक्टिविटीज यहाँ के खास अट्रैक्शन हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इंडियन टूरिस्ट बिना वीजा के यहाँ 4 महीने तक रुक सकते हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




