ट्रेन में लें जंगल सफारी का मजा! रेलवे ने शुरू की दुधवा नेशनल पार्क के लिए सुविधा, ये रही पूरी डिटेल
dudhwa national park ac chair car train start: दुधवा नेशनल पार्क में जंगल और जंगली जानवरों के नजारे लेने के लिए इंडियन रेलवे ने ट्रेन की सुविधा शुरू की है। जानें इस ट्रेन से जुड़ी डिटेल- टिकट, टाइमिंग और रूट।

जंगल सफारी का मजा ट्रेन में बिल्कुल सेफ तरीके से लेने को मिलेगा। यूपी में रहते हैं तो इस मौके को मिस ना करें क्योंकि टूरिज्म को बढ़ावा देने, ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट को सुविधा देने के लिए अब रेलवे ने दुधवा नेशनल पार्क घूमने के लिए एसी चेयर कार ट्रेन शुरू की है। अगर आप नेचर को करीब से देखने और महसूस करने के शौकीन और बारिश के दिनों में जंगल, जंगली जानवरों को देखना पसंद करते हैं तो ये ट्रेन आपके सपनों को पूरा करेगी। तो चलिए जानें इस ट्रेन की टाइमिंग, सुविधाएं और कहां से कहां तक ये ट्रेन आपको पहुंचाएगी, जैसी पूरी डिटेल।
दुधवा नेशनल पार्क के लिए चलाई गई ट्रेन जो देगी जंगल सफारी का मजा
नॉर्थईस्ट रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने दुधवा नेशनल पार्क की खूबसूरती दिखाने के लिए मैलानी से बिछिया और फिर मैलानी रेल सेक्शन पर एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार सर्विस शुरू की है। आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से चलाई जा रही ये स्पेशल ट्रेन टूरिस्ट लोगों को दुधवा नेशनल पार्क के जंगल और वाइल्डलाइफ के नजारे दिखाने के साथ ही आरामदायक सफर भी देगी।
जान लें ट्रेन की टाइमिंग
ये ट्रेन (नंबर 52260) हर शनिवार और रविवार यानी वीकेंड को मैलानी जंक्शन से बिछिया के लिए चलेगी। मैलानी रेलवे स्टेशन से सुबह 06:05 AM पर चलेगी और बिछिया रेलवे स्टेशन सुबह 10:30 AM पर पहुंचेगी। बीच में ये ट्रेन भीरा खेरी, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरटिया बांध रोड हाल्ट और मंझारा पूरब जैसे रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
इस ट्रेन की वापसी बिछिया जंक्शन से सुबह 11:45 AM पर होगा और मैलानी जंक्शन शाम 04:10 PM पर पहुंचेगी। यह ट्रेन पीछे भी उन्हीं स्टॉप से होकर जाएगी।
ट्रेन में मिलेंगी सुविधाएं
दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का अनुभव खास बनाने के लिए ट्रेन में कई सुविधाएं दी गयी है। ये ट्रेन एक 60 सीटर टूरिस्ट AC चेयर कार है। जिसमे यात्रियों को आराम से बैठने और नेचर के नजारे लेने की सुविधा मिलेगी।
ट्रेन का किराया होगा बजट में
मैलानी-बिछिया-मैलानी रूट पर चलने वाली इस एसी चेयर कार ट्रेन का किराया ₹270 प्रति व्यक्ति है, टिकट बुकिंग के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन काउंटर और IRCTC की वेबसाइट पर सुविधा मिल जाएगी। ट्रेन को शुरू करने से टूरिस्ट को ज्यादा से ज्यादा दुधवा नेशनल पार्क के इलाके की नेचुरल सुंदरता और जंगली जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। सबसे खास बात कि इस ट्रेन की जर्नी में सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


