
दिवाली पर कर आएं मां लक्ष्मी के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद!
अगर आप दिवाली पर किसी शक्तिशाली और प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर के दर्शन का विचार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि मां लक्ष्मी के कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
रोशनी और खुशियों का पर्व दिवाली पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन से घर में सुख, समृद्धि और धन का आगमन होता है। लोग दीप जलाकर, घर सजाकर और विशेष पूजन कर के मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप दिवाली पर किसी शक्तिशाली और प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर के दर्शन का विचार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि मां लक्ष्मी के कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं।

दिल्ली का लक्ष्मी नारायण मंदिर
भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे 'बिड़ला मंदिर' भी कहा जाता है, दिवाली पर घूमने के लिए एक शानदार धार्मिक स्थल है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित यह मंदिर अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां दिवाली के मौके पर विशेष पूजा, आरती और दीपोत्सव का आयोजन होता है, जिससे पूरा मंदिर परिसर सुनहरी रोशनी में नहा जाता है। भक्त दूर-दूर से यहां माता लक्ष्मी के दर्शन करने आते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
चेन्नई का अष्ट लक्ष्मी मंदिर
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित अष्ट लक्ष्मी मंदिर अपनी अनोखी धार्मिक परंपरा और दिव्य माहौल के लिए जाना जाता है। यहां देवी लक्ष्मी के आठ स्वरूपों—धन, ज्ञान, शक्ति, संतति, साहस, विजय, विद्या और भक्ति की पूजा की जाती है। यह मंदिर बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित है। यहां का शांत माहौल मां की गहराई को छू लेता है। दिवाली के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा और दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम होते हैं।
कोल्हापुर का श्री महालक्ष्मी मंदिर
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर शक्तिपीठों में से एक है। कहा जाता है कि यहां माता सती के नेत्र गिरे थे, इसलिए इस स्थान का धार्मिक महत्व बहुत ही ज्यादा है। दीपावली और नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में मां लक्ष्मी को सोने, चांदी और हीरों से सजाया जाता है। श्रद्धालु मानते हैं कि जो व्यक्ति सच्चे मन से यहां दर्शन करता है, वह कभी निराश नहीं लौटता और उसके जीवन में धन और सौभाग्य का आगमन होता है।
उज्जैन का प्राचीन लक्ष्मी माता मंदिर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित यह लक्ष्मी माता मंदिर लगभग 2000 साल पुराना है। यहां मां लक्ष्मी ‘गज लक्ष्मी’ के रूप में विराजमान हैं और सफेद हाथी पर बैठी हैं, जो इस मंदिर की अनोखी विशेषता है। यह मंदिर नई पेठ सर्राफा बाजार के पास स्थित है और दिवाली के दौरान यहां भक्तों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में पूजा करने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में धन, वैभव और समृद्धि का संचार होता है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


