दादी का नुस्खा: गाड़ी में सफर करते हुए उल्टी आती है? ये 1 काम कर लें, नहीं होगी परेशानी!
Desi Nuskha for Motion Sickness: ट्रैवलिंग के लिए गाड़ी में बैठे और कुछ ही देर में उल्टी चक्कर से बुरा हाल हो गया। आपके साथ भी यही होता है तो दादी मां का ये नुस्खा आपको अगली बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

सफर के दौरान उल्टी, जी मिचलाना और चक्कर आना कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। खासकर बस, कार या पहाड़ी रास्तों में यह समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में सफर का मजा किरकिरा हो जाता है और थकान भी ज्यादा महसूस होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो दादी मां का एक बहुत आसान और घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है। दादी मां का यह नुस्खा बहुत साधारण है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर काफी राहत देता है। इसे बनाना भी आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं। अगली बार ट्रैवल करें तो ये नुस्खा ट्राई करना बिल्कुल ना भूलें।
मोशन सिकनेस क्या होती है?
सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि ट्रैवलिंग के दौरान आखिर मोशन सिकनेस क्यों होती है। दरअसल जब आपका शरीर और दिमाग सफर के दौरान अलग-अलग संकेत पाने लगते हैं, तब ये स्थिति होती है। इससे चक्कर आना, उल्टी जैसा महसूस होना और बेचैनी होने लगती है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है, खासकर लंबे सफर में तो अक्सर कई लोगों को ये प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ जाती है।
मोशन सिकनेस से बचने का दादी मां का असरदार नुस्खा
अगर आपको गाड़ी में बैठते ही उल्टी या चक्कर आने लगते हैं, तो दादी मां का सिंपल सा नुस्खा ट्राई करें। इसके लिए सबसे पहले थोड़ा सा भुना हुआ जीरा लें और उसमें काला नमक मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें आधे नींबू का रस निचोड़ दें। इस मिश्रण को धीरे-धीरे पी लें। यह नुस्खा पेट को शांत करता है और उल्टी की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसे पीने के बाद सफर के दौरान होने वाली परेशानी जड़ से खत्म हो जाती है और कितना भी लंबा सफर आप आराम से कर सकते हैं।
यह नुस्खा कैसे काम करता है?
भुना हुआ जीरा पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की गैस व भारीपन को कम करता है। काला नमक पेट को आराम देता है और मिचली को शांत करता है। वहीं नींबू का रस ताजगी देता है और उल्टी की समस्या को कम करने में मदद करता है। इन तीनों का मिलाकर बना यह मिश्रण शरीर को तुरंत राहत देने में सहायक होता है।
कब और कैसे इस्तेमाल करें
इस नुस्खे को सफर शुरू करने से पहले लेना बेहतर रहता है। अगर आपको पहले से पता है कि आपको मोशन सिकनेस होती है, तो गाड़ी में बैठने से थोड़ी देर पहले इसे पी लें। इससे आपको सफर के दौरान आराम महसूस होगा और परेशानी कम होगी।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


