
क्रिसमस 2025: दिल्ली-NCR के 5 सबसे खूबसूरत चर्च, देखने को मिलेगी ब्रिटिश काल की शानदार वास्तुकला
Most Beautiful Churches Of Delhi- NCR : अगर आप भी इस साल की 'मिडनाइट मास' (आधी रात की प्रार्थना) का हिस्सा बनना चाहते हैं या बस दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस वाइब्स को एन्जॉय करना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के इन मशहूर चर्चों की लिस्ट आपकी मदद कर सकती है।
अगर आप क्रिसमस के मौके पर दिल्ली-एनसीआर की रौनक देखना चाहते हैं, तो यहां के 5 फेमस ऐतिहासिक चर्चों से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। कड़कड़ाती ठंड के बीच रंग-बिरंगी लाइटों से सजे ये चर्च, चारों तरफ गूंजते कैरल्स (क्रिसमस गीत) और केक की खुशबू पूरे माहौल को जादुई बना देती है। अगर आप भी इस साल की 'मिडनाइट मास' (आधी रात की प्रार्थना) का हिस्सा बनना चाहते हैं या बस दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस वाइब्स को एन्जॉय करना चाहते हैं, तो दिल्ली-एनसीआर के इन मशहूर चर्चों की लिस्ट आपकी मदद कर सकती है। ये सभी चर्च न सिर्फ आस्था के केंद्र हैं, बल्कि इतिहास और बेहतरीन वास्तुकला के गवाह भी हैं।
1. सेंट जेम्स चर्च, कश्मीरी गेट (St. James' Church)- यह दिल्ली का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। 1836 में बना यह चर्च 'येलो चर्च' के नाम से भी मशहूर है। इसकी बनावट को देखकर आपको पुराने यूरोप की याद आ जाएगी। अगर आप इतिहास को जानने के शौकीन हैं, तो यहां की दीवारों में आपको सदियों पुरानी कहानियां देखने को मिलेंगी।

2. सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, गोल मार्केट (Sacred Heart Cathedral)- कनॉट प्लेस के पास स्थित यह चर्च दिल्ली के सबसे बड़े और फेमस चर्चों में से एक है। क्रिसमस के मौके पर यहां की रौनक देखने लायक होती है। चर्च की ऊंची छतें और इटालियन स्टाइल की बनावट इसे बाकी चर्चों से बेहद खास और भव्य बनाती है।
3. सेंट स्टीफेंस चर्च, चांदनी चौक (St. Stephen's Church)- पुरानी दिल्ली की गलियों के बीच स्थित यह लाल रंग की इमारत अपनी 'गोथिक शैली' के लिए जानी जाती है। भीड़भाड़ वाले इलाके में होने के बावजूद, चर्च के अंदर कदम रखते ही आपको एक अलग ही खामोशी और रूहानी सुकून मिलता है।

4. फ्री चर्च, संसद मार्ग (Free Church)- संसद मार्ग पर स्थित यह चर्च अपनी सादगी और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां की सफेद दीवारें और चारों तरफ की हरियाली फोटोग्राफी और शांति से कुछ पल बिताने के लिए एकदम सही जगह है।
5. सेंट मैरी कैथोलिक चर्च, नोएडा (St. Mary's Catholic Church)- एनसीआर की बात करें तो नोएडा के सेक्टर-34 में स्थित यह चर्च काफी प्रसिद्ध है। इसकी मॉडर्न बनावट और यहां होने वाली विशेष प्रार्थना सभाएं दूर-दूर से लोगों को अपनी तरफ खींच लाती हैं।
क्रिसमस ट्रैवल टिप- 24 दिसंबर की रात (Midnight Mass) और 25 दिसंबर को इन जगहों पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है, इसलिए थोड़ा समय पहले पहुंचने की कोशिश करें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




