
दिसंबर में जापान जैसा खूबसूरत दिखता है नागालैंड, खिलते हैं चेरी ब्लॉसम्स
Cherry Blossoms In Nagaland: जापान में खिलने वाले चेरी के सुंदर गुलाबी फूल जिन्हें चेरी ब्लॉसम्स बोला जाता है। पूरी दुनिया में फेमस है। पूरे प्रकृति को गुलाबी रंग में रंगने वाले इन फूलों को देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। लेकिन अब ये नजारा भारत के नागालैंड, मणिपुर में भी देखने को मिल रहा है।
जापान का चेरी ब्लॉसम्स पूरे वर्ल्ड में फेमस है। गुलाबी चेरी के सुंदर फूल दिखने में किसी स्वर्ग का एहसास कराते हैं। बसंत के महीने में खिलने वाले इन फूलों को देखने के लिए दुनियाभर से टूरिस्ट जुटते हैं। लेकिन इन चेरी के गुलाबी फूलों 'जिन्हें चेरी ब्लॉसम्स बोलते हैं। देखने के लिए जापान जाने की जरूरत नहीं। अपने भारत में ही आपको ये सुंदर नजारा देखने को मिल जाएगा। नागालैंड की पहाड़ियों में ठंड की दस्तक के साथ ही हिमालयन चेरी के सुंदर फूल खिलते हैं। इन फूलों के खिलने के साथ ही नागालैंड के कोहिमा के आसपास के गांव और वहां की पहाड़ियां गुलाबी रंग में रंग जाती है। जिसे देखने के लिए काफी सारे टूरिस्ट आते हैं। यहीं नहीं इन टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए स्थानीय लोग फेस्टिवल भी आयोजित करते हैं। जैसे कि इस वक्त नागालैंड के किसामा गांव में हॉर्नबिल फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जान लें हॉर्नबिल फेस्टिवल और चेरी ब्लॉसम्स के बारे में..
हॉर्नबिल फेस्टिवल
1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक पूरे 10 दिन तक इस शहर में मनाया जाता है हॉर्नबिल फेस्टिवल। जहां पर डांस, म्यूजिक, फूड के साथ ही यहां के स्थानीय ट्रेडिशन, कल्चर को भी देखने-समझने का मौका मिलता है। इसके साथ ही किसामा की पहाड़ी वादियां चेरी के गुलाबी फूलों से भर जाती हैं। जिन्हें देखना एक अद्भुत दृश्य होता है। यहां पर ऑर्गेनिक वेज फूड की भी ढेर सारी वैराइटी होती है। जो खास टूरिस्ट लोगों के लिए बनाया जाता है।
नागालैंड के पहाड़ों पर खिल रहे गुलाबी फूल
नागालैंड के कोहिमा के आसपास के पहाड़ों में चेरी के ये सुंदर फूल खिल रहे हैं। गुलाबी पहाड़ियों को देखने के साथ ही यहां पर मनाए जा रहे हॉर्नबिल फेस्टिवल का मजा किसामा गांव में लेने के लिए टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। तो अगर आपको भी हिमालयन चेरी ब्लॉसम की खूबसूरती देखनी है तो एक बार नागालैंड जरूर जाएं।
कब दिखते हैं चेरी ब्लॉसम के नजारे
अगर आप उन गुलाबी फूलों की सुंदरता को करीब से देखना चाहते हैं लेकिन जापान, कोरिया जाने के पैसे नहीं। तो बस आपको इन राज्यों का रुख करना होगा। नागालैंड, मणिपुर में ये हिमालयन चेरी ब्लॉसम पहाडियों को गुलाबी बना देते हैं। इन खूबसूरत नजारों को देखने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से लेकर दिसंबर होता हैं। जब ये सुंदर फूल खिलकर पहाड़ों की खूबसूरती को चरम पर पहुंचा देते हैं। नेचर के इन सुंदर नजारों के साथ ही यहां का ट्रेडिशन और कल्चर देखने का भी अच्छा मौका रहता है। इन जगहों पर चेरी ब्लॉमस को एंज्वॉय करने के लिए हर साल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाता है। जिसे लोकल लोग कल्चरल सेलिब्रेशन के तौर पर मनाते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




