Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राBudget Travel Destination Thiruvananthapuram is Kerala Best Kept Secret
नीले समुद्र से दिव्य मंदिर तक: तिरुवनंतपुरम में बजट ट्रैवल का मजा

नीले समुद्र से दिव्य मंदिर तक: तिरुवनंतपुरम में बजट ट्रैवल का मजा

संक्षेप:

केरल का खूबसूरत शहर तिरुवनंतपुरम कम बजट में घूमने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। समुद्र, मंदिर, संस्कृति और स्वादिष्ट केरल फूड- सब कुछ एक ही जगह मिलता है।

Jan 13, 2026 01:32 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप कम बजट में किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिक शांति- तीनों का अनोखा संगम मिले, तो तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। केरल की राजधानी होने के बावजूद यह शहर आज भी अपनी सादगी और किफायती ट्रैवल ऑप्शंस के लिए जाना जाता है।

केरल को 'गॉड्स ओन कंट्री' कहा जाता है और अगर आप इस खूबसूरती को कम बजट में एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो तिरुवनंतपुरम (Trivandrum) आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। नीले समंदर की लहरें, शांत समुद्र तट, आध्यात्मिक माहौल, समृद्ध संस्कृति और स्वादिष्ट केरलियन खाना- यह शहर हर तरह के ट्रैवलर को कुछ ना कुछ खास देता है।

  • तिरुवनंतपुरम की पहचान सिर्फ इसके खूबसूरत समुद्र तटों तक सीमित नहीं है। यहां स्थित अझीमला शिव प्रतिमा जो समुद्र के किनारे विशाल रूप में खड़ी है, श्रद्धालुओं और पर्यटकों- दोनों को आकर्षित करती है।
  • इसके अलावा, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, जिसे दुनिया के सबसे समृद्ध मंदिरों में गिना जाता है, शहर की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत करता है।
  • समुद्र प्रेमियों के लिए यहां के ब्लू फ्लैग बीचेज किसी सपने से कम नहीं। कोवलम और शंकोमुखम जैसे बीच साफ-सुथरे, सुरक्षित और बजट फ्रेंडली हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे यहां की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हैं।
  • खाने-पीने की बात करें तो तिरुवनंतपुरम का केरलियन फूड जेब पर भारी नहीं पड़ता। इडली, डोसा, अप्पम, पुट्टू और सीफूड करी जैसे पारंपरिक व्यंजन बेहद किफायती दामों पर मिल जाते हैं। लोकल कैफे और छोटे रेस्टोरेंट स्वाद और बजट- दोनों का पूरा ध्यान रखते हैं।
  • यह शहर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामले में भी काफी सुविधाजनक है। लोकल बसें, ऑटो और ट्रेन कनेक्टिविटी इसे सोलो और फैमिली ट्रैवल- दोनों के लिए आसान बनाती हैं। साथ ही, यहां बजट होटल और होमस्टे भी आसानी से मिल जाते हैं।

ट्रैवल टिप: कुल मिलाकर, तिरुवनंतपुरम उन यात्रियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है जो कम खर्च में केरल की असली खूबसूरती, संस्कृति और शांति को करीब से महसूस करना चाहते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;