Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राbudget friendly destinations in india you can visit in 20k jaipur varanasi etc
बजट है कम तो भी ट्रिप होगी यादगार, 20 हजार में करें इन जगहों की सैर

बजट है कम तो भी ट्रिप होगी यादगार, 20 हजार में करें इन जगहों की सैर

संक्षेप:

Budgetfriendly Trip In India: घूमने-फिरने का शौक रखते हैं लेकिन जेब का बजट इजाजत नहीं देता तो निराश ना हो। इंडिया की काफी सारी जगहों को आसानी से कम बजट में घूमा जा सकता है। जहां पर ट्रांसपोर्टेशन से लेकर स्टे का खर्च आसानी से बजट में पूरा हो जाता है।

Nov 23, 2025 11:34 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

घूमने-फिरने का शौक हर इंसान के मन में होता ही है। लेकिन कई बार जेब इजाजत नहीं होती। घर की जिम्मेदारियों के अलावा घूमने-फिरने के पैसे नहीं बचते। ऐसे में ये जानकारी काम आ सकती है। कम बजट में आप दो लोगों के साथ इन जगहों की सैर सकते हैं। जो ना केवल मन को खुशी देगा और आपकी ट्रिप को भी यादगार बना देगा। इंडिया में आसपास ऐसी ही जगहें जहां पर आप कम बजट में ही घूमना-फिरना कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैकलोडगंज, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बसा मैकलोडगंड खूबसूरत जगह है। जहां पर नेचर के नजारे लेने और ट्रिप के लिए मैकलोडगंज बेस्ट जगह है। यहां पर होटल से लेकर रूम स्टे कम कीमतों पर मिल जाएंगे। वहीं हिमाचल टूरिज्म की बस से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। साथ ही कम बजट में इस खूबसूरत शहर की सैर की जा सकती है और छुट्टियां बिताई जा सकती है।

जयपुर

अगर आप ऐतिहासिक इमारतें और पुराने शहर को देखने का शौक रखते हैं तो जयपुर सिटी ट्रैवल के लिए बेस्ट है। वैसे तो जयपुर किसी भी मौसम में जा सकते हैं। लेकिन गर्मी और धूप से बचना है तो अक्टूबर से लेकर मार्च का मौसम बेस्ट होता है। जहां पर आपको ट्रैवल के से लेकर स्टे के लिए बजट में सारी चीजें मिल जाएंगी।

वाराणसी

आध्यात्म और धार्मिक नगरी की सैर करनी है तो वाराणसी बेस्ट प्लेस है। गंगा आरती के साथ स्ट्रीट फूड और वारणसी की गलियों में घूमने का मजा ले सकते हैं। यहां पर होटल में स्टे के अलावा कम पैसों में धर्मशाला, आश्रम वगैरह भी मिल जाएंगे। जहां पर आसानी से साफ-सुथरे आध्यात्मिक वातावरण में रहने का मौका मिलेगा।

खजुराहो, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का खजुराहो शहर अपने शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है और ये यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। यहां पर बने मंदिर और वास्तुकला के सुंदर नमूनों को देखने के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पन्ना नेशनल पार्क में बने पांडव के जमाने के गुफाओं को भी देख सकते हैं। ये सारी चीजें आसानी से बजट में देखी जा सकती है।

पांडिचेरी, तमिलनाडु

पांडिचेरी में बने फ्रेंच इंस्पायर्ड स्ट्रीट, सुंदर, साफ और शांत समुंदर के किनारे और बजट फ्रेंडली गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाएंगे। आसपास रहने वाले लोगों के लिए पांडिचेरी की ट्रिप 20 हजार में आसानी से पूरी हो सकती है।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

अगर आप एडवेंचर, ट्रेकिंग के शौकीन हैं और अकेले ट्रैवल करना पसंद करते हैं। तो कसोल आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। यहां पर नदी किनारे बसे गांव में रहने का लुत्फ और नेचर के नजारे बचट में देखने को मिल जाएंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।