इतिहास और कला का अनूठा संगम है भोजशाला, मौका मिले तो जरूर घूमे इंदौर के पास बनी ये जगह
Bhojshala and Famous Tourist Places: भोजशाला पर आए ऐतिहासिक हाईकोर्ट के फैसले के बाद लोगों में इस जगह की दिलचस्पी बढ़ गई है। जबकि एमपी के छोटे से शहर धार में भोजशाला के साथ और भी कई ऐतिहासिक महल हैं, जो टूरिस्ट देखने जाते हैं।

भोजशाला का परिचय अब बदल चुका है। कभी मस्जिद के रूप में जानी जाने वाली ये इमारत अब मां सरस्वती के मंदिर के रूप में पहचान बनाएगी। हाल ही में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले में इस जगह को वाग्देवी मंदिर घोषित किया गया है। अब इस जगह पर हिंदू लोग पूजा-पाठ कर सकेंगे। वैसे तो ये जगह घूमने-फिरने और इतिहास के शौकीन लोगों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र थी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इस जगह में लोग और भी ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। तो चलिए आप भी जान लें आखिर कहां बनी है भोजशाला और क्यों हैं ये इतनी खास। साथ ही आसपास मौजूद टूरिस्ट प्लेसेज।
कहां बनी है भोजशाला
इंदौर से करीब 60 किमी दूर छोटे से जिले धार में बनी है भोजशाला। जो अपने स्थापत्य कला की वजह से बेहद खास दिखती है। वैसे तो ये जगह काफी समय से विवादों में रही है लेकिन टूरिस्ट लोगों के लिए हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन ही रही। दूर से खंडहर जैसी दिखने वाली इस जगह को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने संग्रहित किया है। इस इमारत के खंभे और छतों पर की गई नक्काशी किसी का भी ध्यान खींच लेती हैं।
इतिहासकारों के अनुसार यहां पर खुदाई में कई मूर्तियां मिली हैं जो कालखंड का प्रमाण देती हैं। इस इमारत की दीवार पर अभिलेख भी खुदे मिले हैं जो देवनागरी लिपि में हैं। हालांकि कई अभिलेख बिना संरक्षण के खराब हो रहे लेकिन फिर भी जिन्हें बचाया गया है वो रिसर्च करने वालों के लिए काफी खास है।
क्या है भोजशाला का इतिहास
राजा भोज (1000-1055 A.D.), परमार वंश के एक मशहूर राजा थे, जो शिक्षा के संरक्षक थे। धार में, उन्होंने एक संस्था शुरू की जो बाद में भोजशाला के नाम से जानी गई। इस भोजशाला में दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा लेने के लिए आते थे। बलुआ पत्थरों से बनी इस इमारत में बने खंभे, बीम और उन पर बनी नक्काशी परमार काल की स्थापत्य कला से मैच करती है।
धार के ऐतिहासिक टूरिस्ट प्लेस
धार में बनी भोजशाला के अलावा भी कई टूरिस्ट प्लेस हैं जो फेमस है।
माण्डु
धार जिले में ही मौजूद है माण्डु, जहां के किले और महल काफी फेमस हैं। इसे देखने दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। यहां पर रेवा कुंड, रूपमती महल, बाजबहादुर का महल और दाई का महल शामिल है।
कलिका मंदिर
धार में ही एक और मंदिर है जिसे परमार काल का माना जाता है। ये कालिका मंदिर परमारों की देवी मानी जाती थी। पहाड़ी पर बने इस मंदिर में दर्शन के लिए भी टूरिस्ट पहुंचते हैं।
बाग गुफाएं
धार जिले में बाग जगह से लगभग 9 किमी की दूरी पर करीब 11 गुफाएं बनी हैं। ये गुफाएं पहाड़ों को काटकर बनाई गई हैं और इनके अंदर चित्रकारी की गई है। ये पेंटिंग्स अजंता की गुफाओं में की गई पेंटिंग्स के समकालीन मानी जाती हैं।
मोहनखेड़ा जैन तीर्थ स्थल
धार से करीब 50 किमी दूर बना है जैन लोगों का तीर्थ स्थल। इसके अलावा बना है भोपावर जैन तीर्थ, जो अपनी शांति और सुकून के लिए भी प्रसिद्ध मंदिर एक दो मंजिला इमारत है जिसमें अंदरूनी भाग सुंदर, नक्काशीदार खंभों के रूप में मूर्तियां, खूबसूरती से डिजाइन किए गए लकड़ी के दरवाजे, फर्श पर अट्रैक्टिव फूलों का पैटर्न है। साथ ही मार्बल से बनी सीढ़ियां हैं, जो हर किसी का ध्यान खींचती हैं। इस मंदिर का बाहरी ढांचा पौराणिक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर से मिलता जुलता है, वहीं मंदिर के अंदर की संरचना माउंट आबू के फेमस दिलवाड़ा जैन मंदिर से मिलता जुलता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


