Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राbest romantic hill stations to enjoy snowfall in november with partner
नवंबर में लेना है स्नोफॉल का मजा तो घूम आएं ये 3 जगह, रोमांटिक हिल स्टेशन में हर पल बनेगा यादगार

नवंबर में लेना है स्नोफॉल का मजा तो घूम आएं ये 3 जगह, रोमांटिक हिल स्टेशन में हर पल बनेगा यादगार

संक्षेप:

Hill Stations To Visit For Snowfall : अगर आप भी शहर की भागदौड़ से दूर, बर्फबारी का मजा लेते हुए ठंडी हवाओं के बीच सुकून के दो पल बिताना चाहते हैं, तो यह महीना घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है।

Nov 03, 2025 10:19 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Hill Stations To Visit For Snowfall : नवंबर महीने से हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। यही वो महीना है, जब पहाड़ों पर ठंड बढ़ने के साथ बर्फ भी गिरने लगती है। जिसकी वजह से कई हिल स्टेशन बर्फ की सफेद चादर ओढ़ लेते हैं और उनका नजारा किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। अगर आप भी शहर की भागदौड़ से दूर, बर्फबारी का मजा लेते हुए ठंडी हवाओं के बीच सुकून के दो पल बिताना चाहते हैं, तो यह महीना घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं तो भारत के इन 3 हिल स्टेशन घूमकर जरूर आएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

औली, उत्तराखंड (Auli, Uttarakhand)

औली, उत्तराखंड का एक छोटा और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो स्कीइंग और बर्फीले नजारों के लिए बेहद फेमस है। नवंबर के तीसरे या चौथे हफ्ते से यहां बर्फ गिरनी शुरू हो जाती है। बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़, जैसे नंदा देवी का नजारा यहां से देखने लायक होता है। शांत और कम भीड़-भाड़ वाली जगह पसंद करने वालों के लिए यह जगह बेहद परफेक्ट है। बावजूद इसके यहां जाने के लिए प्लान बनाने से पहले मौसम विभाग की जानकारी पूरी ले लें। यहां जाने के लिए 2 लोगों का खर्च लगभग 10,000 से 15,000 रुपये तक आ सकता है।

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर (Gulmarg, Jammu & Kashmir)

गुलमर्ग को 'फूलों का मैदान' भी कहा जाता है, जो नवंबर महीना आते ही बर्फीले स्वर्ग में बदल जाता है। बता दें, कश्मीर में सबसे पहले बर्फबारी गुलमर्ग में ही शुरू होती है। चारों ओर चीड़ और देवदार के बर्फ से ढके पेड़, यहां आने वाले टूरिस्ट को अपनी ओर बेहद आकर्षित करते हैं। यहां पहुंचकर आप एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला राइड का मजा लें, यह जगह स्कीइंग के लिए भी फेमस है।

कुफरी, हिमाचल प्रदेश (Kufri, Himachal Pradesh)

शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित कुफरी, नवंबर में होने वाली बर्फबारी की वजह से बेहद फेमस है। शिमला से ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से कुफरी में बर्फ जल्दी गिरती है। यहां पहुंचकर आप घुड़सवारी और याक की सवारी का मजा भी ले सकते हैं।

बर्फबारी के दौरान कौन-कौन सी चीजों का मजा ले सकते हैं?

-स्कीइंग

-स्नो ट्रेकिंग

-स्नोमैन बनाना

-फोटोग्राफी

-केबल कार राइड

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।