दार्जिलिंग में इन कम भीड़ वाली जगहों पर दिखेगी असली सुंदरता, 4 दिन के ट्रिप को यूं करें प्लान

Apr 01, 2026 10:02 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

दार्जिलिंग एक बेहद खूबसूरत जगह है, लेकिन अक्सर लोग यहां पर उनही जगहों को घूमकर लौट आते हैं जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। अगर आप इस जगह की असली सुंदरता को देखना चाहते हैं तो 4 दिन का ट्रिप यूं प्लान करें।

दार्जिलिंग में इन कम भीड़ वाली जगहों पर दिखेगी असली सुंदरता, 4 दिन के ट्रिप को यूं करें प्लान

दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। इस जगह की आबो-हवा में एक अलग ही सुकून और जादू है, जिसे एक्सपीरियंस करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। लेकिन अक्सर लोग उन जगहों पर ही घूमकर लौट आते हैं जहां ट्यूरिस्ट की भीड़ रहती है। अगर आप दार्जिलिंग की असली सुंदरता को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यहां के सुंदर गांव, सनसेट पॉइंट और चाय के बागानों को एक्सप्लोर करें। यहां जानिए 4 दिन के ट्रिप को कैसे प्लान करें।

पहला दिन

सबसे पहले दार्जिलिंग पहुंचे और लामहाट्टा इको पार्क घूमने जाएं। यहां पाइन फोरेस्ट, प्रेयर फ्लैग्स और एक शांत झील है। यहां कुछ समय बिताने के बाद पास के टिंचुले गांव जाएं। जहां से पहाड़ और चाय के बागानों के सुंदर नजारे को देखें। शाम के समय दार्जिलिंग मॉल रोड को घूमने जाएं और यहां पर कैफे एक्सप्लोर करें।

दूसरा दिन

दूसरे दिन सुबह 4 बजे उठकर टाइगर हिल्स जाएं और यहां पर उगते सूरज में कंचनजंगा की चोटी को देखें। सुबह की पहली किरण जब इन बर्फीली चोटियों पर पड़ती है, तो वे सफेद से सुनहरी और फिर गुलाबी हो जाती हैं। ये नजारा बेहद सुंदर लगता है। यहां से वापिस आते समय बतासिया लूप और घूम मोनेस्ट्री एक्सप्लोर करें।

तीसरा दिन

तीसरे दिन हिमालयन रेलवे का मजा लें। ये टॉय ट्रेन जब अपनी धीमी रफ्तार से पहाड़ों के घुमावों, घरों के बिल्कुल बगल से और बाजारों के बीच से सीटी बजाते हुए गुजरती है। इसका मजा अलग ही है। इसका मजा लेने के बाद पदमाजा नाइडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क और हिमालयन माउंटेनियरिंग इन्स्टिट्यूट की सैर करें।

चौथे दिन

चौथे और आखिरी दिन पर पीस पैगोडा और चाय के बागानों को एक्सप्लोर करें। इसके बाद आप रॉक गार्डन भी घूमने जाएं। यहां पर आप सुंदर तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। ये पार्क में इंसानी कलाकारी और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनोखा संगम देखने को मिलता है। अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक शांति की तलाश में हैं, तो यह जगह आपके लिए जन्नत जैसी साबित हो सकती है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।