बिगिनर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रैक, वीकेंड पर बजट में बना सकते हैं प्लान

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Easy Trekking Plan From Delhi: वीकेंड पर एडवेंचर का शौक है लेकिन बजट कम, तो टेंशन ना लें, इन ट्रैक्स पर बिगिनर्स आराम से ट्रैकिंग कर सकते हैं और खुद को रिफ्रेश कर सकते हैं। यहां जानें सेलेक्टेड 5 बेस्ट बिगिनर्स फ्रेंडली ट्रैक।

बिगिनर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 ट्रैक, वीकेंड पर बजट में बना सकते हैं प्लान

यंग जनरेशन इन दिनों अपनी भागदौड़ भरी लाइफ से सुकून पाने के लिए पहाड़ों की तरफ भाग रही। खासतौर पर गर्मियों में हर वीकेंड किसी ट्रिप का प्लान बनाते हैं। एडवेंचर के शौकीन है तो गर्मियों का मौसम ट्रैकिंग के लिए बेस्ट होता है। अगर आप बिगिनर्स हैं और बजट भी लिमिटेड है तो इन वीकेंड पर जाने के लिए ये 5 ट्रैक बेस्ट हैं। इस ट्रिप को आप 2-3 दिन में पूरा कर घर लौट सकते हैं। नोट कर लें ट्रैकिंग के लिए बेस्ट ये 5 ट्रैक।

नाग टिब्बा

एडवेंचर के शौकीन हैं और फिजिकली फिट हैं तो इस तरह के ट्रैक आपको अट्रैक्ट करेंगे। जहां पर आप मात्र 5-8 हजार में ट्रैक को पूरा कर सकते हैं और मन की शांति भी मिलेगी। वैसे तो ये ट्रैक ज्यादा ऊंचाई पर नही है लेकिन ये पूरे 20 किमी लंबा है। जो आपको थका सकता है। इस ट्रैक पर जाने के लिए आपको कम से कम 3-4 दिन की जरूरत होगी।

तुंगनाथ चंद्रशिला ट्रैक

3 किमी का ये ट्रैक मॉडरेट है लेकिन इस पर ट्रैकिंग के लिए हेल्थ का अच्छा होना जरूरी है। काफी सारे टूरिस्ट इस मौसम में ट्रैकिंग के लिए आते हैं और ये आपके बजट में भी होगा। यहीं पर बना है सबसे ऊंची चोटी पर बना शिव मंदिर, जिसके कपाट गर्मियों में खुलते हैं और लंबी ट्रैकिंग के बाद भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

सेरोलसर लेक

ये ट्रैक काफी ड्रीमी है और इसकी लंबाई 10 किमी है। ट्रैक की शुरुआत जलोरी पास से होती है। जहां पर आप किसी भी रास्ते से कुल्लू,मनाली या मंडी होते हुए पहंच सकते हैं। जीभी और शोजा जैसे इलाकों को पार करते हुए इस लेक तक जाना होता है। इस ट्रैक का बजट भी आपको 5-7 हजार रुपये पड़ेगा।

करेरी लेक

हिमाचर के धर्मशाला के पास करेरी लेक ट्रैक काफी सुकून देने वाला है। वन नाइट स्टे का ये ट्रैक 20 किमी लंबा है और यहां पर आपको पत्थरों की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए जाना होगा। ये ट्रैक फर्स्ट टाइम आने वालों के लिए तो नहीं है लेकिन अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और ट्रैकिंग पसंद करते हैं तो एक बार इस ट्रैक को जरूर करें।

खलिया टॉप

पंचाचूली के पास खलिया टॉप ट्रैकिंग बिगिनर्स फ्रेंडली है। मुनस्यारी से होते ही इस ट्रैक पर जाना बेस्ट डिसीजन हो सकता है। इस ट्रैक पर जाने का बजट भी 5 हजार के अंदर ही है। तो अगर आप इस समर दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाना चाहते हैं तो इन ट्रैक्स में से कहीं पर भी जाएं। ये आपके जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।