दो भाइयों के बिजनेस आइडिया ने किया कमाल, नौकरी छोड़ बनाया मिट्टी का विला, आज हजारों की कीमत देकर एक रात ठहरते हैं लोग
कई बार कुछ बिजनेस आइडियाज खाक में मिला देते हैं तो वहीं कुछ ऐसे साबित होते हैं जो आसमान की ऊचाई तक पहुंचा सकते हैं। नई दिल्ली में अपनी नौकरी छोड़ दो भाईयों ने एक ऐसा विला बनाकर तैयार कर दिया जिसमें ठहरने के लिए आज लोग हजारों रुपये देने को तैयार हैं। पढ़ें फुल डिटेल्स-

बिजनेस की दुनिया एक ही आइडिया किसी के लिए 'मिट्टी' साबित होता है, तो वही आइडिया सही रणनीति के साथ किसी और को 'पारस' बना देता है। नई दिल्ली के आर्किटेक्ट भाई अंश और राघव कुमार कॉर्पोरेट जगत के शोर-शराबे और भागदौड़ भरी जिंदगी से बचने के लिए भारत के एक दूरदराज कस्बे में बस गए और उन्होंने वहां मिट्टी का एक सुंदर विला तैयार किया। उनके इस विला में ठहरने के लिए लोग हजारों रुपयों को खर्च करने के लिए तैयार हैं। देखिए कहां है ये मिट्टी का विला और इस जगह तक कैसे पहुंचे।
कैसे बनाया ये मिट्टी का विला
बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड में उन्होंने तय किया कि वह दोनों एक बड़ा कदम उठाएंगे। तभी दोनों भाइयों ने नई दिल्ली में घर पर क्वारंटाइन में रहते हुए घर बनाने के लिए अपनी चीजों से एक्सपेरिमेंट किया। जिसमें उन्होंने घर में उगाए गए मशरूम से माइसेलियम का टेस्ट किया और मिट्टी, भूसे और पानी से बनी प्राकृतिक चीजों से कोब बनाने के बारे में सीखा। यही वह समय था जब शहर के शोरगुल से दूर पहाड़ों में घर बनाने का विचार पनपा।
विला को मिल चुके हैं अलग-अलग नाम
पहाड़ी की ढलान पर मिट्टी, पत्थर और भूसे से बना ये एक अनोखा घर है, जिसे दो भाइयों ने अपने हाथों से बनाया है। इस विला को कोई हैरी पॉटर का घर कहता है तो कोई हॉबिट का घर और कोई परियों की कहानी का घर कहकर बुलाता है। लेकिन दोनों भाइयों के लिए ये प्यार से बनाया गया घर है। वह मानते हैं कि इस घर की हर एक आकृति उन सभी प्यारे लोगों की कहानी बयां करती है जो यहां आए और इसे बनाने में मेहनत की।
कैसे चुना ऋषिकेश
अपने इस सुंदर विला को बनाने के लिए दोनों ने हिमालय की तलहटी में बसे ऋषिकेश को चुना। इस जगह को भारत की योग राजधानी के रूप में जाना जाता है और यह नई दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर ऐतिहासिक रूप से तीर्थयात्रा का केंद्र रहा है, लेकिन अब ये जगह कैफे, कॉर्पोरेट और वेलनेस रिट्रीट का एक फेमस पॉइंट बन गई है। शायद इसी वजह से विला बनाने के लिए इस जगह को चुना गया।
एयरबीएनबी पर किया लिस्ट
इस घर को बनाने में दोनों भाइयों ने 28 से 30 लाख रुपये खर्च किए हैं। अब ये विला 2 बेडरूम और वन बाथरूम कि लिस्ट में शामिल है, जिसमें ठहरने के लिए प्रति रात के हिसाब से लगभग 13 से 14 हजार रुपये लगते हैं।
ट्रकिंग लवर्स को आएगा पसंद
वैसे तो ये विला हर किसी के मन को भाएगा। लेकिन इस तक पहुंचने के लिए छोटी सी ट्रैकिंग करनी होगी। अगर आप बैकपैक के साथ जंगल में 1.5 किलोमीटर पैदल चलने के लिए तैयार है तो इस विला की बुकिंग कर सकते हैं। क्योंकि इस विला तक कार से नहीं पहुंचा जा सकता। अगर आप इंटरनेट से दूर किसी जगह पर रहना चाहते हैं तो ये बेस्ट प्लेस साबित हो सकती है क्योंकि जंगल में वाई-फाई नहीं है।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


