Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राA Perfect 5 Day Goa Itinerary for the New Year with total budget
5 दिनों की गोवा ट्रिप में कितना खर्चा आएगा? न्यू ईयर पर जाने की सोच रहे तो देख लें प्लान!

5 दिनों की गोवा ट्रिप में कितना खर्चा आएगा? न्यू ईयर पर जाने की सोच रहे तो देख लें प्लान!

संक्षेप:

Goa Trip: अगर अराउंड 5 दिन की ट्रिप प्लान की जाए, तो ठीक-ठाक बजट में गोवा एक्सप्लोर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसमें कितना खर्च आएगा और साथ ही आपके लिए 5 दिनों का परफेक्ट प्लान भी देख लेते हैं।

Dec 02, 2025 04:18 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यू ईयर आने में कुछ ही दिन बाकी हैं और ये परफेक्ट टाइम है दोस्तों या फैमिली के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान करने का। अब न्यू ईयर स्पेशल ट्रिप है, तो गोवा का नाम लिस्ट में टॉप पर ही रहता है। यहां के शानदार बीच और पार्टीज, आपको नए साल की परफेक्ट शुरुआत दे सकते हैं। अब अगर आप भी इस बार गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट को ले कर कन्फ्यूज हैं, तो बता दें गोवा इतना भी महंगा नहीं है। अगर अराउंड 5 दिन की ट्रिप प्लान की जाए, तो ठीक-ठाक बजट में गोवा एक्सप्लोर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसमें कितना खर्च आएगा और साथ ही आपके लिए 5 दिनों का परफेक्ट प्लान भी देख लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डे 1 पर करें रिलैक्स

पहला दिन तो मोस्टली आपका ट्रैवलिंग में ही गुजर जाएगा। फ्लाइट, ट्रेन, या बस के जरिए गोवा पहुंचे और साउथ गोवा में एक बीच फ्रंट स्टे बुक कर लें। यहां आप अपने बजट के हिसाब से स्टे चूज कर सकते हैं। यहां आप बीच के किनारे रिलैक्स कर सकते हैं और अपने दिनभर की थकान को मिटा सकते हैं।

डे 2 पर एक्सप्लोर करें ये जगहें

दूसरे दिन की शुरुआत आप केप गोवा में शानदार ब्रेकफास्ट के साथ कर सकते हैं। यहां से बीच की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसके बाद काबुदिरामा बीच और फोर्ट एक्सप्लोर करें। अगर मौसम ठीक-ठाक है तो कोला बीच पर भी कुछ वक्त गुजारने जा सकते हैं। यहां सनसेट देखना किसी मैजिकल एक्सपीरियंस से कम नहीं है।

तीसरा 3 ऐसे प्लान करें

तीसरा दिन आप पंजिम एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पुर्तगाली वास्तुकला से बनी शानदार इमारतें हैं और काफी एस्थेटिक वाइब वाले कैफे भी हैं। लोकल ऑथेंटिक गोअन फूड एंजॉय करने के लिए भी ये परफेक्ट जगह है। वहीं अगर आप कुछ ऑफबीट करना चाहते हैं, तो सावरी वाटरफॉल और लेक देखने जा सकते हैं। यहां की नेचुरल ब्यूटी आपके दिल में बस जाएगी।

डे 4 पर एक्सप्लोर करें प्लेसेज

चौथे दिन को आप थोड़ा नेचर के साथ बिता सकते हैं। इसके लिए सुबह सुबह पलोलेम बीच पर वॉक कर के दिन की शुरुआत करें। सुबह की हल्की धूप में ये जगह एकदम परफेक्ट लगती है। इसके बाद अगोंडा बीच पर टहल आएं, ये माइंड को बहुत रिलेक्स करता है। गोवा में कई शानदार कैफे हैं, शाम का समय आप इन्हीं को एक्सप्लोर करने में लगा सकते हैं।

पांचवे दिन के लिए प्लान

पांचवे दिन आप दीवार आयलैंड एक्सप्लोर करने जा सकते हैं। ये भी एक शांत और रिलैक्सिंग जगह है। इसके बाद आप गोवा का ऑथेंटिक फूड एंजॉय कर सकते हैं। लास्ट डे गोवा की पार्टी लाइफ एंजॉय करना चाहते हैं, तो थलासा और मयान जा सकते हैं, ये दोनों की प्रीमियम जगह हैं।

कितने बजट में हो जाएगी पूरी ट्रिप?

ट्रिप का बजट आप पर डिपेंड है। अगर कम से कम देखें तो 5 दिन की ट्रिप के लिए आपको 22-28 हजार खर्च करने पड़ सकते हैं। इतने में आप एक कंफर्टेबल ट्रिप प्लान कर लेंगे। वहीं अगर थोड़ी प्रीमियम ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये बजट 50 हजार से ज्यादा का भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:2 दिनों की जयपुर ट्रिप कितने रुपए में हो जाएगी? नए साल के लिए देख लें पूरा प्लान
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कहां मनाएं 'नए साल' का जश्न? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।