6 हजार के अंदर हो जाएगी शानदार वीकेंड ट्रिप, नोट कर लें ये प्लेसेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Plan weekend trip under 6k near Delhi: बजट कम है लेकिन घूमने का शौक तो चाहे ग्रुप में जाएं या फिर सोलो, दोनों तरह से ट्रैवल करने के लिए ये 7  प्लेसेज बेस्ट हैं। जहां पर आपको चिल वाइब्स के साथ ही दो दिन की ट्रिप बजट में करने का मौका मिलेगा।

6 हजार के अंदर हो जाएगी शानदार वीकेंड ट्रिप, नोट कर लें ये प्लेसेज

बजट कम है लेकिन ट्रैवलिंग का शौक। तो इस शौक को खत्म ना होने दें। सोलो ट्रैवल करना है या फिर दोस्त के साथ कम बजट में भी आप इन जगहों की सैर कर सकते हैं। जहां पर आपके मात्र 5-6 हजार रुपये ही खर्च होंगे। सोलो ट्रैवलर ने लड़कियों के लिए ऐसी ही 7 जगहों के बारे में बताया है। जहां आप कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं। तो चलिए जानें ऐसी जगहें जहां पर आप 6 हजार रुपये में आसानी से वीकेंड ट्रिप या दो दिन की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

जयपुर

जयपुर की ट्रिप आसानी से 6 हजार रुपये में एक इंसान की हो सकती है। यहां पर घूमने के लिए रिक्शा आसानी से मिल जाएगा और साथ ही लोकल फूड भी सही रेट पर मिलते हैं। हवा महल, पैलेस देखने के अलावा यहां की लोकल मार्केट काफी कलरफुल और एक्सप्लोर करने वाली है। स्टे के लिए आपको बजट में होटल मिल जाएंगे। दिल्ली से जयपुर ट्रेन से जाना सबसे ज्यादा बजट में होगा।

नैनीताल

नैनीताल एक पहाड़ी शहर है, जहां की स्लो शाम और झील में बोटिंग काफी यादगार अनुभव देती है। यहां पर सस्ते फूड के साथ रहने के लिए होटल, होमस्टे भी आसानी से बजट में मिल जाएंगे। नैनीताल जाने के लिए आपको दिल्ली से बस और कैब भी आसानी से मिल जाएंगे।

कसोल

ट्रैवलर्स के लिए कसोल बेस्ट प्लेस में से एक है। यहां पर रिवर साइड कैफे और काफी सुकून भरी वाइब्स मिलती है। पहाड़ों पर घूमने के शौकीन लोगों के लिए ये काफी शानदार और यादगार जगह होगी। सबसे खास बात कि कसोल अकेले घूमने के लिए आपको बहुत सारे पैसों की जरूरत नहीं होगी और कम बजट में दो दिन की ट्रिप हो जाएगी।

ऋषिकेश

हरिद्वार के आगे ऋषिकेश ट्रैवल प्रेमियों के लिए काफी शानदार जगह है। यहां पर घूमने के लिए काफी सारी जगहें हैं। गंगा का सुंदर किनारा जहां आप घंटों फोटोग्राफी कर सकते हैं। लक्ष्मण झूला, राम झूला और रिवर राफ्टिंग के साथ ही गंगा जी की आरती देखने के साथ ही यहां पर आश्रम में समय बिताकर मन को शांति मिलेगी।

मैकलोडगंज

बजट में ट्रैवल करना है तो मैकलोडगंज भी अच्छी जगह है। जहां पर आपको पहाड़ों पर शानदार वाइब्स मिलेगी। साथ ही होम स्टे, लॉज, हॉस्टल जैसी जगहों पर बजट में स्टे कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली से मैकलोडगंज जाने का किराया भी बजट में होगा।

चोपता

चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड बोला जाता है। गर्मियों में हरे घास के मैदान शानदार नजारे देते हैं। चोपता से ही तुंगनाथ की ट्रैकिंग स्टार्ट होती है। तो ट्रैकिंग लवर्स के लिए भी ये बेस्ट प्लेस है। दिल्ली से ऋषिकेश बस से और फिर वहां से टैक्सी लेकर चोपता पहुंच सकते हैं।

नारकंडा

शिमला से मात्र डेढ़ घंटे की बस से नारकंडा पहुंचा जा सकता है। वीकेंड ट्रिप के लिए ये जगह बेस्ट हैं। जहां पर आप अकेले जाने का खर्चा आसानी उठा सकते हैं। ग्रुप में जाना हो या फिर सोलो ट्रैवल करना हो दोनों के लिए ये जगह बेस्ट है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।