बजट कम है तो दिल्ली से पकड़े ट्रेन और वीकेंड पर कर लें इन जगहों की सैर

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Best places to visit by Train: वीकेंड एंज्वॉय करना है और बजट कम है तो इन जगहों की सैर का प्लान ट्रेन से बना लें। दिल्ली से इन जगहों के लिए कई ट्रेन मिल जाएंगी। तो इस वीकेंड पर करें ट्रेन से ट्रैवल का प्लान।

बजट कम है तो दिल्ली से पकड़े ट्रेन और वीकेंड पर कर लें इन जगहों की सैर

7- घूमने-फिरने का शौक है लेकिन बजट हमेशा टाइट रहता है। टेंशन ना लें! दिल्ली के पास इन जगहों की सैर कर लें। बस ट्रेन पकड़ें और दिल्ली के आसपास मौजूद इन जगहों पर जाएं। कई सारी ट्रेन पूरी सुविधाओं के साथ मिलेंगी, जिसमे ना केवल सफर आसान होगा बल्कि फैमिली के साथ आप आराम से पूरी ट्रिप को एंज्वॉय कर पाएंगे। अप्रैल महीने में घूमने के लिए पहाड़ों की बजाय इन जगहों की सैर के लिए जाएं। ट्रेन से ये मजा दोगुना हो जाएगा।

1- आगरा

दिल्ली से मात्र दो से तीन घंटे दूरी पर मौजूद आगरा की ट्रिप को प्लान कर लें। वैसे तो ये ट्रिप एक दिन में भी पूरी हो सकती है। लेकिन आप चाहें तो दो दिन यानी वीकेंड के लिए प्लान कर लें। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए कई ट्रेन मिल जाएंगी। आगरा पहुंचकर ताजमहल, आगरा फोर्ट के साथ फतेहपुर सीकरी भी जरूर देखें।

2- जयपुर

पिंक सिटी जयपुर ट्रैवल का सपना है तो बस ट्रेन से ट्रिप को प्लान कर लें। 4-5 घंटे में आप जयपुर शहर में होंगे। जहां पर हवा महल, आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ फोर्ट देखकर लौटें।

3- वाराणसी

अगर आप किसी धार्मिक ट्रिप का प्लान कर रहे या मन में शांति की तलाश में हैं तो वाराणसी की ट्रिप प्लान कर लें। दिल्ली से वंदे भारत ट्रेन आपको सबसे पहले वाराणसी पहुंचा देगी। गंगा आरती और गंगा के घाटों का नाव से मजा लेने के साथ काशी विश्वनाथ टेंपल के दर्शन जरूर कर लें। मंदिरों के साथ ही सारनाथ जाना बिल्कुल ना भूलें। जहां पर आपको मोनेस्ट्री के साथ ही शांति और सुकून भी मिलेगा।

4- हरिद्वार

अगर आप छोटी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं और फैमिली भी साथ है तो हरिद्वार तक ट्रेन से जाएं दिल्ली से सुबह-सवेरे की ट्रेन पकड़ आसानी से 4 घंटे में हरिद्वार पहुंच जाएंगे। जहां गंगा आरती के साथ आप थोड़ी दूर ट्रैवल कर ऋषिकेश का प्लान कर सकते हैं।

5- जोधपुर

थोड़ी लंबी ट्रेन जर्नी कर आप जोधपुर चले जाएं। 8-10 घंटे में आप जोधपुर होंगे। जहां पर मेहरानगढ़ फोर्ट और यहां की मार्केट देखने के साथ ही उमेद भवन पैलेस और घंटा घर जरूर देखकर आएं। कम बजट में कंफर्टेबल ट्रिप प्लान करनी है तो जोधपुर की ट्रेन जर्नी यादगार होगी।

6- अमृतसर

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, बाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग के साथ म्यूजियम देखने दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। दिल्ली से अमृतसर जाने के लिए कई सारी ट्रेन हैं। जिससे आप मात्र 5-6 घंटे में अमृतसर पहुंच जाएंगे। तो इस वीकेंड आप अमृतसर का प्लान बना सकते हैं।

7- उदयपुर

राजस्थान की रोमांटिक सिटी और सिटी ऑफ लेक उदयपुर घूमने का प्लान है तो ट्रेन से जाना बेस्ट डिसीजन हो सकता है। कंफर्टेबल जर्नी के साथ 12-13 घंटे में आराम से उदयपुर पहुंच जाएंगे। जहां पर लेक पिछोला, जग मंदिर, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, फतेहसागर लेक जैसी जगहों पर घूम कर आएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।