Romantic Destination: वाइफ के साथ लाइफ में इन 6 जगहों पर जरूर जाएं, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Romantic Destinations In India: हनीमून पर जाना है या शादी के सालों बाद दोबारा से किसी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे, लाइफ में एक बार इन प्लेसेज पर अपनी वाइफ या लाइफ पार्टनर के साथ जरूर जाएं। 

Romantic Destination: वाइफ के साथ लाइफ में इन 6 जगहों पर जरूर जाएं, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

शादी के बाद हनीमून पर अक्सर लोग अपने नए रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ाने के लिए जाते हैं और शायद ज्यादातर पार्टनर को इसी हनीमून ट्रिप पर एहसास हो जाता है कि उसका पार्टनर उसे कितना प्यार करता है या नहीं? लेकिन शादी के कई सालों बाद जब रिश्तों पर जिम्मेदारियों और समझदारियों की धूल पड़ी हो तो समय और पैसे दोनों बचाकर अपनी 'पसंदीदा औरत'के साथ इन जगहों की सैर जरूर कर लें। लाइफ में एक बार ये खूबसूरत नेचर के नजारे अपनी लेडी लव के साथ जरूर देखें। ये ट्रिप आपके खत्म हो रहे प्यार और रिश्ते दोनों को बचाने में मदद करेगी।

कुर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का छोटा सा हिल स्टेशन जहां चारों तरफ हरियाली है। लाइफ में एक बार अपनी लेडी लव के साथ जरूर जाएं। रिश्ते में थोड़ा भी रोमांस बचा है तो यहां जाकर वो दोबारा से बढ़ जाएगा। चारों तरफ फैली कॉफी के बागान की खूशबू और पहाड़ों की हरियाली पूरे मौसम को खुशनुमा बना देती है। लाइफ में एक बार इस जगह की सैर जरूर करनी चाहिए।

उदयपुर

सिटी ऑफ लेक के नाम से मशहूर उदयपुर में काफी टूरिस्ट आते हैं। यहां पर शाम के समय लेक साइड होटल या रेस्टोरेंट में साथ में टाइम स्पेंड करना काफी रोमांटिक सा है। यहीं नहीं आपको लेक में बोटिंग का लुत्फ भी काफी हसीन लगेगा।

अलेप्पी, केरल

वैसे तो केरल में काफी कुछ है जहां पर आप नेचर के शानदार नजारों को देख सकते हैं। लेकिन अलेप्पी में हाउसबोट में साथ में टाइम स्पेंड करना काफी रोमांटिक हो सकता है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ऋषिकेश आपको एडवेंचर और स्प्रिचुअल दोनों तरह से सुकून देता है। शाम को गंगा आरती देखने के अलावा यहां पर सुकून भरी शाम काफी अलग अनुभव देगी।

जैसलमेर, राजस्थान

जैसलमेर में थार डेजर्ट देखना अलग एक्सपीरिएंस होता है। यहां पर रेत पर लगे कैंप में नाइट स्टे करने काफी कपल्स जाते हैं। जहां पर आपको अलग ही किस्म के रोमांच और आसमान में दिख रहे तारों का नजारा देखने को मिलता है।

कसोल, हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों के बीच बसे कसोल में वैसे तो काफी टूरिस्ट मिल जाएंगे। और ये छोटी सी जगह काफी भरी-भरी फील होती है। लेकिन जब आप पार्वती नदी के किनारे किसी कैंप में स्टे करते हैं तो काफी सुकून और माउंटेन व्यू एनर्जी देता है। तो इस बार अपने दोस्तों के बजाय लेडी लव के साथ ट्रिप प्लान करें और इन नजारों का लुत्फ उठाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।