यूपी के 5 खूबसूरत वाटरफॉल्स, मानसून में देते हैं जन्नत का एहसास
5 Waterfalls in Uttar Pradesh: यूपी या आसपास के एरिया में रहते हैं तो बारिश में पहाड़ों पर खतरा उठाने ना जाए बल्कि यूपी में बने इन 5 झरनों को देख आएं। बारिश में यहां की खूबसूरती किसी हिल स्टेशन से कम नहीं दिखती।

यूपी में नेचर के नजारों वाले सैर-सपाटे कम ही देखने को मिलते हैं। और, जो जगहें वो फेमस नहीं। लेकिन अगर आप इस पापुलेटेड स्टेट की नेचुरल खूबसूरती देखना चाहते हैं तो मानसून में जरूर आएं। बारिश के मौसम में यूपी में बहुत ही सुंदर वाटरफॉल्स देखने को मिलते हैं। जो हरी-भरी पहाड़ी वादियों के नजारों को काफी शानदार बना देते हैं। यूपी में या फिर आसपास रहते हैं तो बारिश के दिनों में जगहों को एक बार जरूर देखें।
विंडम फॉल
बेसिकली इस जगह का नाम विंध्यम फॉल है लेकिन ये विंडम फॉल नाम से लोकल लोगों के बीच पॉपुलर है। प्रयागराज से वाराणसी के रास्ते में मिर्जापुर जिले में बना ये वाटरफॉल बारिश के मौसम में काफी खूबसूरत दिखता है। हालांकि यहां के चिकने पत्थर और पानी की वजह से फिसलने का डर रहता है। ऐसे में झरने के अंदर जाने की कोशिश ना करें। बाहर से इस जगह का नजारा देखने और कैमरे में कैद करना काफी खूबसूरत लगेगा।
राजददरी वाटरफॉल
वाराणसी शहर से 60 किमी दूर बसा है छोटा सा जिला चंदौली। इसी जिले में आता है राजददरी वाटरफॉल, जो पूर्वांचल के कुछ खूबसूरत झरनों में गिना जाता है। चट्टानों से गिरता पानी आंखों को सुकून देता है। वैसे तो यहां पर घूमने के लिए बाइक राइडर ज्यादा जाते हैं लेकिन आप घूमने जाएं तो ग्रुप में जाना ज्यादा बेहतर होगा।
लखनिया वाटरफॉल्स
वाराणसी से 50 किमी दूर मिर्जापुर अहरौरा में बना है लखनिया दरी वाटरफॉल्स, जो काफी डेंजरस माना जाता है। इस वाटरफॉल्स का ज्यादातर हिस्सा सरकार ने बंद कर दिया है और बहुत कम हिस्से पर ही पब्लिक जा सकती है। बारिश के मौसम में चट्टानों से गिरते पानी की वजह से ये वाटरफॉल काफी खूबसूरत दिखता है।
बोकरिया वाटरफॉल
यूपी के जिले मिर्जापुर में बने शक्तिपीठ विंध्याचल से मात्र 8 किमी दूर ये झरना बना है। जो बारिश में घूमने के लिए शानदार जगह है। मिर्जापुर के लालगंज एरिया में बना ये वाटरफॉल बारिश में गुलजार हो जाता है और लोकल टूरिस्ट का फेवरेट स्पॉट बन जाता है।
मुक्खा वाटरफॉल
मुक्खा वाटरफॉल बेलन नदी पर बना है और राबर्ट्सगंज जिले से 40-50 किमी दूर है। बारिश के मौसम में ये झरना काफी खूबसूरत दिखता है और इकोटूरिज्म के रूप में फेमस है। लोकल टूरिस्ट के बीच इस वाटरफॉल का क्रेज है और आपको आसानी से यहां तक जाने के लिए साधन मिल जाएंगे।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


