महंगे होटल में रुक रहे तो ये 5 अनकहे नियम जरूर फॉलो करें, सर्विस मिलेगी अच्छी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ट्रैवल करना और दुनिया देखना तो लगभग सबको पसंद आता है। किसी महंगे होटल में रुकने वाले हैं तो वहां पर अच्छी सर्विस पाने के लिए केवल कमरा बुक करना काफी नहीं आपको इन 5 बेसिक नियमों को भी फॉलो करना चाहिए।

hotels manners
होटल में रुकने के 5 बेसिक मैनर जरूर जानें

ट्रैवल करना पसंद है और पहली बार किसी बड़े-महंगे होटल में रुकने के लिए जा रहे। जैसे कि 5 स्टार होटल या कई बार 4 स्टार होटल भी अच्छी सुविधाओं के साथ होते हैं और पहली बार जाने वालों के लिए वहां के कुछ बेसिक मैनर के बारे में जरूर जानना चाहिए। जिससे ना केवल आपको वहां अच्छी सर्विस मिले बल्कि गैर जरूरत की चीजों की शिकायत करके आप मजाक के पात्र ना बन जाएं।

सर्विस टिप पहले ही दें

होटल में एंट्री के साथ ही आपको कई तरह की सर्विस दी जाती है। वेलकम ड्रिंक से लेकर आईडी वेरिफाई करना हो या फिर लगेज को रूम तक शिफ्ट करना। हर तरह की सर्विस जो आपको दी जा रही है। अगर आप टिप देना चाहते हैं तो उसी वक्त स्टार्टिंग में ही दें। चेकऑउट के वक्त देने की ना सोचें। जब आप चेक इन के समय ही सर्विस टिप देते हैं तो ना केवल ये आपके थैंक्स कहने को दिखाता है बल्कि आपके पूरे टाइम जितने दिन होटल में रुकते हैं अच्छी सर्विस का भी भरोसा मिल जाता है।

अपनी बुकिंग को पहले जान लें

होटल की बुकिंग के वक्त आपने किन चीजों को, किन सुविधाओं को बुक किया है। इसकी पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें। प्रीमियम, बेसिक अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से सुविधाएं होती है। जैसे आपका रूम कितना बड़ा है, रूम में किन चीजों की सुविधाएं मिल रही हैं, इन सबकी डिटेल लिखी होती है। इसलिए पहले ही उसे पढ़कर समझ लें। स्टे करने के बाद शिकायत करना बेवकूफी समझी जाती है।

तौलिया,बाथरोब, स्लीपर ना ले जाएं साथ

होटल के रूम में आपको काफी सारी सुविधाएं दी जाती है। शैंपू, साबुन, मॉइश्चराइजर, कंघी, ब्रश के साथ हेयर ड्रायर, तौलिया, बाथरोब, स्लीपर, इलेक्ट्रिक केटल और भी काफी चीजें एक रूम में होती है, जिन्हें आपके यूज के लिए रखा जाता है। लेकिन चेक आउट के समय इन चीजों को बैग में भरकर लाना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसलिए इन सुविधाओं को केवल यूज करें और वहीं छोड़ दें। हां टूथब्रश, कंघी, यूज्ड शेविंग किट और छोटे शैंपू वगैरह की बोतल को आप ला सकते हैं क्योंकि बाद में ये फेंक ही दी जाती है।

ब्रेकफास्ट खाएं लिमिटेड

ज्यादातर होटलों में ब्रेकफास्ट रूम स्टे के साथ जुड़ा होता है। तो इस सुविधा को ब्रेकफास्ट की तरह ही यूज करें। बुफे में लगे हर डिश को खाना जरूरी नहीं और अगर खाना है तो प्लेट में एक बार में एक ही टाइप के फूड को लें। पूरी प्लेट भरना और ना खाना केवल खाने की बर्बादी होती है और ये दिखने में भद्दा लगता है।

होटल स्टाफ से बात का तरीका

होटल के सभी स्टाफ मेंबर से नरमी और रिस्पेक्ट के साथ बात करें। हर इंसान इज्जत चाहता है और जब आप प्यार से और शिष्टाचार से बात करेंगे तो बदले में ना केवल रिस्पेक्ट मिलेगी बल्कि बेहतर सर्विस भी वो प्रोवाइड कराएंगे।

जब भी किसी बड़े या महंगे होटल में जाएं तो इन 5 बेसिक और अनकहे नियमों को जरूर फॉलो करें, आपको बेस्ट सर्विस मिलेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राबड़े होटल में रुक रहे तो ये 5 अनकहे नियमों को फॉलो करें, सर्विस मिलेगी अच्छी