भारत की इन 5 जगहों पर भारतीयों को नहीं मिलती एंट्री, सिर्फ विदेशी टूरिस्टों को इजाजत!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत में देखने-घूमने के लिए काफी कुछ है और भारतीयों के लिए कही भी आने-जाने के लिए रोक-टोक नहीं है लेकिन देश में 5 स्थान ऐसे हैं, जहां पर भारतीयों के जाने पर प्रतिबंध है। चलिए आपको इन जगहों और इसके पीछे का कारण बताते हैं।

5 places of india where indian are banned
भारत में मौजूद हैं ये 5 जगहें, जहां भारतीयों को नहीं मिलती एंट्री

भारत विभिन्न विविधताओं से भरा देश है, जहां ‘अतिथि देवो भव:’ यानी मेहमान को देवता के समान माना जाता है। भारत ऐसा देश है, जहां अलग-अलग राज्यों और शहरों में घूमने के लिए आमतौर पर किसी खास परमिट की जरूरत नहीं पड़ती। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी भारत घूमने आते हैं, जिनमें से कई यहां लंबे समय तक रहते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए भी देश के ज्यादातर हिस्सों में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर कोई विशेष रोक नहीं है। लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां पर भारतीयों के लिए नो एंट्री को बोर्ड लगा हुआ है। जी हां, भारत में कुछ ऐसे स्थान मौजूद हैं, जहां भारतीय नहीं जा सकते लेकिन विदेशी पर्यटकों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगा है। आज हम आपको इन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं और इसके पीछे का कारण भी बताएंगे।

1. फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश

फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर कसोल टूरिस्ट के बीछ काफी पॉपुलर है लेकिन यहां पर मौजूद फ्री कसोल कैफे में भारतीयों को एंट्री नहीं मिलती है। यह एक इजरायली कैफे है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक भारतीय महिला को कैफे में मेन्यू देने से कथित तौर पर इनकार किया गया, जबकि उसके साथ मौजूद विदेशी व्यक्ति को सेवा दी गई थी। इस घटना के बाद कैफे की कथित ‘फॉरेनर्स-फ्रेंडली’ नीति को लेकर काफी विवाद हुआ था।

2. साकुरा रयोकान, अहमदाबाद

अहमदाबाद में साकुरा रयोकान नाम का जापानी कैफे है, जहां पर भारतीयों को एंट्री नहीं मिलती है। इस रेस्टोरेंट को भारतीय ही चलाता है लेकिन यह जापानी रेस्टोरेंट है, जहां पर सिर्फ जापानी लोगों को ही एंट्री मिलती है। इसके पीछे काफी विवाद हुआ और फिर इसका कारण जापानी ग्राहकों के लिए एक खास माहौल बनाए रखने और महिला स्टाफ के साथ कथित दुर्व्यवहार या घूरने जैसी शिकायतों को वजह बताया गया था।

3. फॉरेनर्स-ओनली बीच, गोवा

गोवा बीचेस के लिए मशहूर है और यहां हर साल हजारों लोग घूमने आते हैं, जिसमें विदेशी भी शामिल होते हैं। यहां पर कुछ ऐसे बीच हैं, जहां पर सिर्फ विदेशियों को एंट्री मिलती है और भारतीयों को रोकने पर बवाल हो चुका है। इसका कारण बताया गया था कि यहां विदेशी महिलाएं पर्यटक वेस्टर्न ड्रेसेज में होती हैं और यहां भारतीय आकर उनके साथ छेड़खानी करते हैं। इसलिए इन घटनाओं से बचने के लिए यहां के लोगों ने ये फैसला लिया है।

4. रेड लॉलीपॉप इन, चेन्नई

रेड लॉलीपॉप इन, चेन्नई

तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित रेड लॉलीपॉप इन होटल अपनी "भारतीयों का प्रवेश वर्जित" नीति के कारण विवादों में कई बार घिर चुका है। यह होटल केवल उन विदेशी पर्यटकों के लिए है, जो पहली बार भारत आ रहे हैं। यहां पर भारतीयों के प्रवेश को वर्जित किया गया है।

5. ब्रॉडलैंड्स होटल, चेन्नई

चेन्नई का ब्रॉडलैंड्स होटल लंबे समय से विदेशियों के बीच काफी फेमस रहा है। यह होटल उस समय चर्चा में आ गया जब यहां पर भारतीयों को कमरा न देने की शिकायत की गई। पुरानी रिपोर्ट्स में कहा गया कि होटल में विदेशी पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी। यहां पर भारतीय मेहमानों के लिए प्रवेश या ठहरने को लेकर अलग नीति अपनाई जाती थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि होटल में नो इंडियन्स नीति लागू थी और केवल विदेशी पासपोर्ट वाले लोगों को कमरा दिया जाता था। हालांकि, होटल ने इसे सिरे से नकार दिया था और इसे विदेशी पर्यटकों को अधिक प्राथमिकता देने वाला प्रतिष्ठान बताते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राभारत में मौजूद हैं ये 5 जगहें, जहां भारतीयों को नहीं मिलती एंट्री? जानिए वजह