सेब के बागानों के लिए फेमस हैं 5 जगह, जानिए किस महीने में दिखते हैं सबसे ज्यादा फल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेचर लवर्स घूमने फिरने के लिए ऐसी जगहों को खोजते हैं जहां पर वह प्रकृति से करीब से जुड़ सके। अगर आपको फल और सब्जियों की खेती देखने में मजा आता है तो आपको आने वाले महीनों में सेब के बागान देखने के लिए जाना चाहिए। यहां देखिए 5 जगह जो सेब के बागान के लिए फेमस हैं। 

5 places in India famous for apple orchards
भारत की 5 ऐसी जगह जो सेब के बागान के लिए फेमस हैं

नेचर लवर्स को प्रकृति, पेड़-पौधे, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। उनके लिए प्रकृति केवल देखने की चीज नहीं, बल्कि सुकून, खुशी और मानसिक ताजगी के लिए बेहतरीन है। जो लोग प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं वह अक्सर फल और सब्जियों के हरे-भरे बागानों को देखना पसंद करते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो आपको इस सीजन में सेब के बागानों को देखने जरूर जाना चाहिए। चारों तरफ हरे-भरे सेब के पेड़ और पेड़ों पर लगे ताजे सेब देखना अपने आप में एक खास खुशी देता है। यहां जानिए भारते की 5 फेमस जगह जो सेब के बागों के लिए फेमस हैं।

सेब के बागों के लिए फेमस हैं ये 5 जगह

1) शिमला

छुट्टियों में घूमने फिरने के लिए शिमला एक बेहतरीन जगह है। इस जगह को पहड़ों की रानी कहा जाता है। घूमने फिरने के लिहाज से देखें तो इस जगह पर काफी सारी प्लेसिस हैं। शिमला की भीड़-भाड़ वाली सड़कों से दूर, भारत के कुछ सबसे शांत और मशहूर फलों के बागान मौजूद हैं। शिमला के सेब दुनियाभर में फेमस हैं। यहां सेब के खूबसूरत बाग देखने और उनका आनंद लेने के लिए आप कोटगढ़, थानदार, मशोबरा और कुफरी जैसे फेमस इलाकों में जा सकते हैं।

2) रामगढ़

भारत में सेब के बागान देखने के लिए रामगढ़ भी एक बेहतरीन जगह है। इस जगह को भारत का 'फ्रूट बाउल' यानी फलों का कटोरा कहा जाता है क्योंकि यहां सबसे मशहूर फलों के बागान हैं। चाहे सेब की खेती हो, आड़ू की खेती हो या खुबानी की रामगढ़ में सब कुछ होता है। ऊंचाई पर बसा रामगढ़ शहर टूरिज्म की भीड़-भाड़ से दूर है। इसलिए, यहां सेब की खेती और यहां मिलने वाली शांति और सुकून का अनुभव करने आप जा सकते हैं। इस जगह पर पहुंचने के लिए सबसे पास एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है, जो रामगढ़ से 76 किमी दूर है और सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।

3) मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर भगवान शिव का फेमस मंदिर है। रोजाना की लाइफ और भागदौड़ भरे रूटीन से कुछ दिन का ब्रेक लेने के लिए ये अच्छी जगह है। दोस्तों या परिवार के साथ वीकेंड पर घूमने के लिए मुक्तेश्वर एक शानदार जगह है। मुक्तेश्वर में सेब के खूबसूरत बाग देखने के लिए आप स्नो व्यू ऑर्चर्ड और एपीएन नायल एप्पल गार्डन्स जा सकते हैं।

4) चौबटिया

रानीखेत के मशहूर शहर से 10 किलोमीटर दूर चौबटिया में भारत के कुछ सबसे मशहूर सेब के बागान हैं। हिमालय का यह शांत शहर अपने खूबसूरत नजारों से आपका मन मोह लेगा। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है, जो चौबटिया से 110 किलोमीटर दूर है। यहां से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। चौबटिया में सेब के बाग देखने के लिए आपको उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रानीखेत से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित चौबटिया गार्डन जाना होगा।

5) श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर राज्य की राजधानी श्रीनगर भारत में सेब के बागों वाले सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। श्रीनगर के सेब सबसे मीठे माने जाते हैं। श्रीनगर और उसके आस-पास सेब के खूबसूरत बाग देखने के लिए आप बतापोर और नौगाम के लोकल बागों में जा सकते हैं।

बगीचे में सेब देखने के लिए कौन सा महीना है बेस्ट

सितंबर का महीना सेब के बागों में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय है। इस समय पर बागानों में खूब पके हुए सेब दिखाई देते हैं और कई जगह इन्हें तोड़ना भी शुरू हो जाता है। वहीं अक्टूबर में देर से पकने वाली किस्मों के लिए अच्छा समय होता है।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रासेब के बागानों के लिए फेमस हैं 5 जगह, जानिए किस महीने में दिखते हैं ज्यादा फल