Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 offbeat places near manali to enjoy snowfall in december holiday with family
मनाली के पास इन गांव में मिलेंगे बर्फबारी के मजे, दिसंबर की छुट्टियों का करें प्लान

मनाली के पास इन गांव में मिलेंगे बर्फबारी के मजे, दिसंबर की छुट्टियों का करें प्लान

संक्षेप:

Snowfall Places Near Manali: दिसंबर के महीने में फैमिली, दोस्तों के साथ छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं तो मनाली के आसपास बसे इन गांवों की सैर जरूर कर लें। जहां पर सुकून के साथ एडवेंचर, स्नो फॉल के साथ बर्फीली वादियों के नजारे भी देखने को मिल जाएंगे। साथ ही पहाड़ों का जीवन भी करीब से देखने को मिलेगा। 

Nov 28, 2025 07:39 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिसंबर महीने में छुट्टियों का प्लान कर रहे। क्रिसमस, न्यू ईयर के साथ ही ईयर एंड के दौरान मिल रही छुट्टियों को एंज्वॉय करना है। पहाड़ों पर जाने की सोच रहे तो मनाली के आसपास बसे इन गांवों की सैर करें। जहां एडवेंचर, सुकून और बर्फ से ढंकी वादियों का नजारा देखने को मिलेगा। और, अगर किस्मत अच्छी निकली तो आसमान से गिरते बर्फ के फाहे भी देखने को मिल जाएंगे। इन गांवों की सैर लाइफटाइम एक्सपीरिएंस दे जाएगी। फैमिली के साथ प्लान बना रहे या दोस्तों के साथ, ये जगह हर किसी के साथ जाने के लिए मुफीद है। तो जान लें कौन से गांव ट्रिप प्लान करने के लिए हैं बेस्ट।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुलाबा विलेज

रोहतांग पास से करीब 20 किमी दूर गुलाबा गांव बसा है। जो फेमस पिकनिक स्पॉट है। साथ ही यहां पर ट्रैकिंग, कैंपिंग के लिए भी लोग आना पसंद करते हैं। दिसंबर के महीने में स्नोफॉल के साथ यहां पर बर्फ के बीच होने वाले एडवेंचर गेम भी मिलते हैं। तो अगर मनाली जाने का प्लान बना रहे तो इस छोटे से गांव की सैर जरूर करें।

नग्गर है छिपा खजाना

मनाली से नग्गर तक पहुंचना बहुत आसान है। प्राइवेट टैक्सी से लेकर बस तक की सुविधा मौजूद है। इस जगह पर देखने और घूमने के लिए कई सारी जगहें मौजूद हैं। नग्गर कैसल, त्रिपुर सुंदरी मंदिर और साथ ही मनाली से नग्गर तक के रास्ते के मनमोहर नजारे। तो अगर आप मनाली जाने का प्लान कर रहे तो इस छोटे से गांव को देखे बगैर ना लौटें।

जगत्सुख गांव

अगर आप पहाड़ों पर फैमिली के साथ कुछ पल सुकून के बिताना चाहते हैं तो इस गांव का रुख कर सकते हैं। जहां पर प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। यहां पर ठहरने के लिए होम स्टे से लेकर होटल्स तक आसानी से मिल जाएंगे। मनाली से मात्र 7 किमी दूर ही ये जगह है और यहां पर पुराना जगत्सुख मंदिर है। जहां पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

जिस्पा

अगर आप मनाली नहीं जाना चाहते हैं तो मनाली से 100 किमी की दूरी पर बसा है जिस्पा हिल स्टेशन। जो आमतौर पर टूरिस्ट की भीड़ से दूर है। यहां पर आप होम स्टे का मजा लेकर पहाड़ों के जीवन को करीब से देख सकते हैं। नेचर के सुंदर नजारों के साथ बर्फ से ढंकी वादियों को देखने के लिए ये जगह हिडन जेम है। ये गांव मनाली से लेह जाने वाले नेशनल मार्ग पर बना है। भागा नदी के किनारे बसा छोटा सा गांव हैं जहां पर सड़के साथ बहती नदी का नजारा मनमोह लेगा। ट्रिप को यादगार बनाना है और भीड़भाड़ से दूर जाना चाहते हैं तो इस गांव की सैर का प्लान बनाएं। जिस्पा तक जाने के लिए आपको शिमला या चंडीगढ़ तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आना होगा। उसके बाद यहां से टैक्सी मिल जाएगी। जो जिस्पा तक ले जाएगी। इस गांव तक जाने के लिए प्राइवेट टैक्सी ही बढ़िया साधन है।

सिस्सु गांव

मनाली से 40 किमी दूर अटल टनल से होकर सिस्सु गांव पहुंचा जा सकता है। सर्दियों में ये जगह वंडरलैंड के जैसे हो जाती है। बर्फ से ढकी चादर और ढेर सारी एक्टीविटी इस गांव की खासियत है। दिसंबर महीने में ट्रिप प्लान कर रहे तो इस जगह को मिस करने की गलती ना करें। सिस्सु को ख्वालिंग भी बोलते हैं। यहां पर जमी हुई झील, झरने देखने को मिलेंगे। वैसे तो ये जगह पूरे साल सुंदर दिखती है लेकिन सर्दियों में यहां पर घूमने का अलग ही मजा है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।