कभी नाम भी नहीं सुना होगा! उत्तराखंड की 5 मोस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन, समर वेकेशन के लिए हैं परफेक्ट
Offbeat Desitnation In Uttarakhand: गर्मियों की छुट्टियों में दोस्तों या फैमिली के साथ पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे तो वहीं मसूरी, शिमला ना जाएं। बल्कि इन 5 मोस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन की सैर करें। जहां आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी पहुंच सकते हैं और साथ ही प्राइवेट कैब से भी।

दिल्ली वाले गर्मियों की छुट्टियां होते ही पहाड़ों पर जाने का प्लान बनाने लगते हैं। लेकिन शिमला, मसूरी, कुल्लू जैसी जगहों पर जाकर ऊब चुके हैं तो अबकी समर वेकेशन में एक्स्प्लोर करें उत्तराखंड के ये 5 ऑफबीट डेस्टिनेशन। जहां पर सुंदर नजारों के साथ मिलेगी शांति और पहाड़ों पर नेचर के करीब रहने का मौका। तो अगर आप फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर रहे या दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाना चाहते हैं। इन डेस्टिनेशन को एक बार जरूर विजिट करें, बार-बार जाने का दिल करेगा।
पियोड़ा गांव
उत्तराखंड में नैनीताल के आगे मुक्तेश्वर के पास गांव है पियोरा, जिसे लोकल पियोड़ा भी बोलते हैं। इस गांव की सुंदरता टूरिस्ट को यहां खींचकर लाती है। साढ़े छह हजार फीट की ऊंचाई पर बसा ये गांव मुक्तेश्वर से मात्र 10 किमी की दूरी पर है। पास में ही कपिलेश्वर महादेव मंदिर है जो नदी के किनारे बसा है। यहां से पहाड़ों के सुंदर नजारों के साथ सब कुछ देसी और लोकल मिलेगा। अगर आप गर्मियों में शांत और सुकून वाली जगह पर कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो यहां पर होटल के अलावा कई सारे होम स्टे मिल जाएंगे।
खिरसू
छुट्टियों के लिए किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन की खोज में हैं तो खिरसू परफेक्ट प्लेस हो सकता है। जहां पर दूर-दूर तक केवल शांति और पहाड़ों की सुंदरता नजर आएगी। खिरसू छोटा सा हिल स्टेशन है जो अभी पॉपुलर नही हैं। यहां पर घने जंगलों के अलावा पुराने मंदिर भी हैं। इस जगह पर एडवेंचर के शौकीन कैंपिंग के लिए आते हैं। खिरसू के पास घुरदौरी का 25 किलोमीटर रास्ता साइकिलिंग के लिए फेमस है और साइकिलिंग के शौकीन टूरिस्ट यहां आते हैं। ये हिल स्टेशन पौड़ी गढ़वाल से मात्र 15 किमी दूर है। जहां पर आप प्राइवेट कैब या टैक्सी से जा सकते हैं।
ग्वालदम
ग्वालदम छोटा सा ऑफबीट हिल स्टेशन है जो बहुत कम पॉपुलर है। लेकिन पहाड़ों पर घूमने के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट जगह है। जहां पर शोरगुल नहीं मिलता और केवल शांति रहती है। ग्वालदम बैजनाथ से 22 किमी और बागेश्वर से 45 किमी दूर है। वहीं अगर आप नैनीताल जा रहे तो इसकी दूरी है 149 किमी। यहां पर कई सारी झील और पहाड़ों के सुंदर नजारे हैं। ये जगह स्टे के लिए बेस्ट है।
डार्मा वैली
डार्मा वैली में दुगजू और दांतू गांव टूरिस्ट के बीच फेमस हैं। यहां से पंचचूली की पहाड़ियां नजर आती हैं और गर्मियों में वेकेशन एंज्वॉय करने के लिए ये बेस्ट प्लेस है।
कसार देवी
अल्मोड़ा में बनी ये जगह अपने सिद्धपीठ के लिए जानी जाती है। साथ ही इस जगह को बहुत अधिक मैग्नेटिक फील्ड के लिए जाना जाता है। इस जगह को वैन एलन बेल्ट के लिए जाना जाता है। हर साल लाखों लोग कसार देवी में आते हैं। तो इस साल समर वेकेशन में निगेटिव एनर्जी दूर करनी है तो कसार देवी जरूर जाएं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


