मॉनसून में कर सकते हैं इन 5 हिल स्टेशन की सैर, बारिश में भी रहते हैं गुलजार
Hill Station in Monsoon: बारिश के मौसम में ज्यादातर ट्रैवलर अपनी ट्रिप को कैंसिल कर देते हैं या फिर पोस्टपोन कर देते हैं। लेकिन आप अगर बारिश का मजा उठाने के लिए पहाड़ों पर जाने की ख्वाहिश रखते हैं तो इन हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।

पहाड़ों पर बादल फटने और बाढ़ की खबर तो हर दिन सुनाई दे रही। लेकिन फिर भी कुछ हिल स्टेशन हैं जो अभी भी आपके ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। जहां पर आप मॉनसून में अपनी वीकेंड और छुट्टियों को एंज्वॉय कर सकते हैं। वैसे तो बारिश के मौसम में लोग अपनी ट्रिप को कैंसिल कर देते हैं या फिर पोस्टपोन कर देते हैं। लेकिन कुछ हिल स्टेशन पर आप वेदर फॉरकास्ट देखकर जा सकते हैं और छुट्टियां एंज्वॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानें वो कौन से हिल स्टेशन हैं जहां पर आप मॉनसून की बारिश का मजा बेफिक्र होकर उठा सकते हैं।
शिमला , हिमाचल प्रदेश
कुल्लू और चम्बा जैसी जगहों पर जहां लैंडस्लाइड और बादल फटने के साथ रोड सारी अस्तव्यस्त हो चुकी हैं। शिमला अभी भी सेफ है। जहां पर आप ट्रैवल के लिए जा सकते हैं और पहाड़ों की बारिश को एंज्वॉय कर सकते हैं। हां इस बात का ध्यान जरूर रखें कि वेदर फॉरकास्ट देख लें और भारी बारिश हो तो ट्रैवल अवॉएड करें। हल्की बारिश में ये जगह सबसे खूबसूरत नजर आएगी।
धर्मशाला और मैकलोडगंज
धर्मशाला और मैकलोड गंज की ट्रिप आप बारिश के दिनों में भी प्लान कर सकते हैं। अगर मौसम में भारी बारिश की संभावना नही है तो ये हिल स्टेशन मॉनसून में सबसे खूबसूरत नजर आते हैं और यहां पर आपको शांति और सुकून का एहसास देते हैं।
नैनीताल, उत्तराखंड
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लैंडस्लाइड का काफी बुरा असर है। लेकिन नैनीताल फिलहाल सेफ है। मॉनसून में ट्रैवल के लिए ये काफी पॉपुलर है और लोग यहां घूमने, नैनी लेक में बोट राइड के लिए पहुंचते हैं। तो केबल कार से पहाडों का नजारा लेना है या फिर सुहाने मौसम में फैमिली के साथ आउटिंग करनी है, नैनीताल बेस्ट प्लेस है।
मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी का नजारा बारिश के दिनों में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है। ओल्ड चर्च, लाल टिबा,गन हिल और लैंडोर की सड़कों पर बारिश एंज्वॉय करनी है तो मसूरी बेस्ट प्लेस है। देहरादून से होकर यहां पहुंचे और फैमिली के साथ यादगार टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
माउंट आबू
बारिश में राजस्थान, अगर आपके दिमाग में ये ख्याल नहीं आता तो बता दें कि माउंट आबू की सैर कर लें। आपका पूरा ख्याल ही बदल जाएगा। राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन बारिश के दिनों में गुलजार रहता है। यहां पर लैंडस्लाइड का भी ज्यादा खतरा नहीं है तो मॉनसून की ट्रिप फाइनल करना चाहते हैं तो माउंट आबू बेस्ट प्लेस होगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


