100 किमी के अंदर वाराणसी के आसपास एक्सप्लोर करने वाले ये 5 प्लेसेज, देंगे शांति और सुकून

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Tourist places near Varanasi within 100 kms: वाराणसी ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और दो से तीन दिन में घूमना चाहते हैं तो केवल काशी के मंदिरों और घाट नहीं बल्कि आसपास की ये 5 जगहों को भी जरूर घूम लें। जहां पर सुकून और शांति दोनों मिलेगी।

100 किमी के अंदर वाराणसी के आसपास एक्सप्लोर करने वाले ये 5 प्लेसेज, देंगे शांति और सुकून

वाराणसी ट्रिप का प्लान बना रहे तो केवल काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मत लौट आएं। बल्कि इन 5 खूबसूरत जगहों को भी जरूर देख लें। यहां जाने के लिए आपको पूरे 100 किमी दूरी भी नहीं तय करनी पड़ेगी। साथ ही मिलेगा सुकून, शांति और ऐसी जगह एक्सप्लोर करने का मौका जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। तो नेक्स्ट ट्रिप काशी की प्लान कर रहे तो इन जगहों को भी जरूर एक बार देख लें।

देवधारी राजधारी वाटरफॉल

वाराणसी से 60 किमी दूर इस वाटरफॉल को देखे बगैर आपके यूपी के काशी की ट्रिप अधूरी रह जाएगी। चंद्रप्रभा नदी पर बने इस वाटरफॉल को देखने के लिए चंदौली जाना होगा। जो कि एक छोटा सा यूपी का जिला है और वाराणसी से सटा है। वैसे चंदौली रेलवेस्टेशन भी है तो अगर आप वाराणसी से ट्रेन पकड़कर जाना चाहें तो भी आसानी से पहुंच सकते हैं। ये जगह आसपास के लोगों के बीच टूरिस्ट प्लेस के रूप में काफी फेमस है। जिसे एक बार तो जरूर देखना चाहिए।

रामनगर फोर्ट

वाराणसी में केवल गंगा के घाट ही देखने को नहीं मिलते। कुछ पुराने किले भी देखने को मिल जाएगे, जैसे ये रामनगर का किला। जो गंगा के किनारे पूर्वी तट पर बना है। ये किला 1750 में काशी नरेश ने बनवाया था। जो अपने खास स्ट्रक्चर के साथ ही और भी कई चीजों को देखने के लिए परफेक्ट है। यहां पर बने म्यूजियम में आपको विंटेज कार, राजा-महाराजा के कॉस्ट्यूम और सत्रहवीं शताब्दी के आसपास के हथियार भी देखने को मिल जाएंगे। तो वाराणसी जाएं तो मात्र 14 किमी दूर गंगा के तट पर बसे इस किले को देखने का मौका बिल्कुल ना मिस करें।

सारनाथ

मन में शांति और सुकून की तलाश में काशी आएं हैं तो ये सपना सारनाथ जाकर जरूर पूरा हो जाएगा। काशी से मात्र 10 किमी दूर बनी ये जगह गौतम बुद्ध की स्थली हैं, जहां पर उन्होंने पांच शिष्यों को प्रथम उपदेश दिया था। यहां पर बौद्ध धर्म से जुड़ी कई चीजें जैसे स्तूप वगैरह देखने को मिलेंगी और साथ हरी घासों पर दौड़ते हिरन मन को सुकून देंगे।

कैंथी गांव

वाराणसी से मात्र 35 किमी की दूरी पर है कैंथी गांव। जो गंगा और गोमती नदी का संगम है। इस गांव में ऋषि मार्कडेंय का आश्रम है। भीड़-भाड़ से दूर इस जगह पर काफी शांति मिलती है। वाराणसी जा रहे तो इस गांव की सैर जरूर करें। यहां तक पहुंचना आसान है क्योंकि कई लोकल बस की सुविधा इस गांव के लिए मिल जाएगी।

विंध्याचल टेंपल

51 शक्तिपीठों में से एक विंध्याचल टेंपल पर हिंदू लोगों की गहरी आस्था है और दूर-दूर से लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। तो अगर आप वाराणसी में हैं तो 70 किमी दूर इस मंदिर में दर्शन के लिए जरूर जाएं। साथ ही आसपास के पहाड़ों पर बने दूसरे मंदिरों के भी दर्शन करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।