5 दिन में विदेश यात्रा! बिना वीजा-पासपोर्ट के करें इस देश की सैर, कैश रखने की भी नहीं जरूरत
5 Days Nepal Itinerary: इंटरनेशनल ट्रिप की ख्वाहिश है तो नेपाल की सैर कर आएं। नेचर के धनी इस देश में घूमने के लिए काफी कुछ है लेकिन आप 5 दिन में इन सारी जगहों को आराम से एक्सप्लोर कर सकते हैं। नोट कर लें ये 5 डेज ट्रिप प्लान।

इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान हर मिडिल क्लास इंसान का सपना होता है। लेकिन इसे पूरा करना हर किसी के बस की बात नहीं। लेकिन एक ऐसा देश है जहां पर आप घूमकर अपने विदेश यात्रा का सपना पूरा कर सकते हैं। वो भी बगैर वीजा-पासपोर्ट और कैश के। जी हां, हम बात कर रहे हैं नेपाल की, जहां पर घूमने के लिए आपको किसी भी तरह के पासपोर्ट-वीजा की जरूरत नहीं होगी। बस आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर आराम से पूरे नेपाल की सैर की जा सकती है। 5 दिन का ट्रिप प्लान कर इस खूबसूरत नजारे वाले देश की सैर करना तो बनता है। जान लें इन 5 दिनों की Itinerary.
5 दिनों में नेपाल के इन जगहों की सैर करें
पहले दिन की ट्रिप
नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचने के बाद आप होटल में स्टे करें और शहर से थोड़ी दूर बनी नमो बुद्धा मोनेस्ट्री जाएं। यहां का शांत वातावरण आपको खूब पसंद आएगा। इसके बाद आप शाम के टाइम थामेल घूमें। जहां के कैफे और लाइटिंग परफेक्ट टूरिस्ट वाइब्स देती है।
दूसरे दिन की ट्रिप में कहा जाएं
नेपाल का दूसरा दिन आप बांदीपुर में बिताएं। यहां की वाइब्स बिल्कुल अलग है पतली गलियों और माउंटेन व्यू काफी शानदार है। जहां पहुंचकर आपको जरा भी पछतावा नहीं होगा। अगर आपके पास टाइम है तो इसी दिन कालीनचौक भी चले जाएं। जहां से माउंटेंस का व्यू शानदार होता है।
तीसरे दिन पहुंच जाएं पोखरा
नेपाल के फेमस टूरिस्ट प्लेस में पोखरा शामिल है। तीसरे दिन यहां पहुंचकर आप देवी फॉल देखें, साथ ही पोखरा लेक साइड पर जाएं। जहां की स्लो शाम आपको हमेशा याद रहेगी।
चौथे दिन की ट्रिप सारंगकोट में करें
नेपाल की ट्रिप पर हैं तो चौथे दिन सारंगकोट जाएं। अगर आप अर्ली सुबह पहुंच गए हैं तो सारंग कोट से सनराइज का सीन काफी फेमस है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। एडवेंचर के शौकीन यहां पर एक्टीविटीज कर सकते हैं।
आखिरी दिन पून हिल्स में बिताएं
नेपाल की ट्रिप का आखिरी दिन आप पून हिल्स पर बिताएं। वहां से लौटते समय घानद्रूक विलेज भी जा सकते है।
बजट और कैश
फर्स्ट टाइम इंटरनेशनल ट्रिप पर जा रहे लोगों के लिए ये बेस्ट एक्सपीरिएंस हो सकता है। यहां पर आपको ज्यादा कैश रखने की भी जरूरत नहीं। क्योंकि शहरों में आराम से यूपीआई से पेमेंट हो जाती है। हालांकि पहाड़ों और दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क की दिक्कत होने पर कैश होना जरूरी है। साथ ही सिंगल इंसान के लिए इस नेपाल के 5 दिन की ट्रिप का खर्च 25 से 30 हजार के बीच आएगा। जो कि इंटरनेशनल ट्रिप के हिसाब से बिल्कुल भी महंगा नही है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


