Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्रा5 budget friendly offbeat foreign destination in 1 lakh indian rupees for couple
1 लाख रुपये में इन 5 देशों की हो जाएगी सैर, देख लें पूरा प्लान

1 लाख रुपये में इन 5 देशों की हो जाएगी सैर, देख लें पूरा प्लान

संक्षेप:

Foreign Destination Under 1 Lakh Rupees: बजट में पार्टनर के साथ फॉरेन ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो केवल नेपाल और मालदीव ही नहीं बल्कि इन ऑफबीट डेस्टिनेशन की भी सैर कर सकते हैं। एक लाख रूपये में बन जाएगा पूरा प्लान।

Wed, 29 Oct 2025 10:51 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विदेश घूमना हर मिडिल क्लास इंसान के लिए किसी सपने की तरह होता है। क्योंकि, फॉरेन ट्रिप के लिए अच्छे खासे बजट की जरूरत होती है। जो मिडिल क्लास इंसान के बस में नहीं। अक्सर लोग गोवा जैसी जगह के लिए एक लाख रुपये तक का ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन अब 1 लाख रुपये में आसानी से विदेश ट्रिप प्लान की जा सकती है। ट्रैवलर और डिजिटिल क्रिएटर किरपित कौर अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर ऐसे ही 5 कंट्रीज के बारे में शेयर किया है। जो ऑफबीट हैं और जहां पर घूमने का मजा भी खूब आएगा। बीच से लेकर डेजर्ट के नजारे लेने हैं और फॉरेन ट्रिप का सपना पूरा करना है तो इन 5 कंट्रीज की सैर करने का प्लान बजट में कर सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ओमान

ऑफबीट कंट्रीज में ओमान का नाम शामिल है। जहां पर आपको डेजर्ट, बीच, माउंटेन सबकुछ देखने को मिलेगा। ओमान की फ्लाइट आसानी से 9 से 18 हजार में बुक हो जाएगी और यहां पर लोकल फूड को खानेपीने के लिए मात्र 200 से 500 रुपये खर्च करने होंगे। और साथ ही होटल का स्टे भी मात्र 2 से 6 हजार रुपये तक ही होगा। तो इतने कम पैसों में आप आराम से ओमान की सैर कर सकते हैं।

शारजाह

यूएई का ये देश घूमने के लिए बेस्ट जगह है। अक्सर लोग दुबई के साथ इस कंट्री को भी एक्स्प्लोर करते हैं। लेकिन बजट कम है तो आप केवल इसे भी घूम सकते हैं। इस देश की फ्लाई आसानी से 20 हजार रुपये तक आ जाती है। वहीं यहां पर रुकने के लिए 6-7 हजार रुपये खर्च करने होंगे और साथ ही खाने-पीन के लिए 3 से 5 हजार रुपये का खर्च है।

जॉर्जिया

यूरोप जाने का ख्वाब पूरा नहीं हो पा रहा है तो बिना यूरोप गए ही वहां की वाइब्स जॉर्जिया में मिलेगी। यहां पर जाने के लिए फ्लाइट का टिकट लगभग 30 हजार रुपये का होगा। वहीं 4-5 हजार रुपये स्टे के लिए खर्च करने होंगे। और, खाने पीने के लिए 1 से 2 हजार रुपये खर्च होंगे।

वियतनाम

वियतनाम के खूबसूरत नजारे देखने के साथ फॉरेन ट्रिप का ख्वाब बड़े ही बजट में पूरा हो सकता है। 25 हजार तक की फ्लाइट के साथ यहां पर रुकने के लिए लगभग 3-5 हजार रुपये खर्च करने होंगे। वहीं खाने पीने के लिए एक से दो हजार रुपये खर्च कर लोकल फूड आराम से खा सकते हैं।

श्री लंका

कपल को अगर फॉरेन ट्रिप प्लान करती है तो श्री लंका के नेचर फ्रेंडली वादियों में भी जरूर जा सकते हैं। यहां पर जाने के लिए आसानी से 15 हजार रुपये तक पर पर्सन फ्लाइट का टिकट मिलेगा। यहां पर रुकने के लिए आराम से 1 हजार से लेकर मैक्सिमम रेंज के होटल स्टे मिल जाएंगे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।